Russia Ukraine War: क्या अब रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर संभव नहीं? यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ट्रंप से कही यह बड़ी बात, जानें पूरी खबर
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की अलास्का में हुई बैठक के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की संभावनाओं पर नई बहस छिड़ गई है। सोमवार को जेलेंस्की अमेरिका जाने वाले हैं, जहां वे ट्रंप से मुलाकात करेंगे।
HighLights
रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की संभावनाओं पर नई बहस छिड़ गई है।
सोमवार को जेलेंस्की अमेरिका जाने वाले हैं, जहां वे ट्रंप से मुलाकात करेंगे।
जेलेंस्की ने कहा कि बिना सुरक्षा गारंटी के कोई समझौता संभव नहीं है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की अलास्का में हुई बैठक के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की संभावनाओं पर नई बहस छिड़ गई है।
ट्रंप ने साफ कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ समझौता करना चाहिए क्योंकि रूस एक बहुत बड़ी शक्ति है और यूक्रेन नहीं। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से और जमीन की मांग की, लेकिन जेलेंस्की ने इसे सख्ती से ठुकरा दिया।
बैठक के बाद सूत्रों ने बताया कि पुतिन ने ट्रंप से कहा कि अगर यूक्रेन डोनेट्स्क का पूरा इलाका छोड़ दे, तो रूस अधिकांश मोर्चों पर युद्ध रोक सकता है। हालांकि, जेलेंस्की ने इस मांग को साफ नकार दिया। गौरतलब है कि रूस पहले ही यूक्रेन के 20% हिस्से और डोनेट्स्क का तीन-चौथाई इलाका कब्जा कर चुका है।
सोमवार को जेलेंस्की अमेरिका जाने वाले हैं, जहां वे ट्रंप से मुलाकात करेंगे। यूरोपीय नेताओं ने ट्रंप की कोशिशों की सराहना की, साथ ही कहा कि वे यूक्रेन का समर्थन नहीं छोड़ेंगे और रूस पर और सख्त पाबंदियां लगाएंगे।
जेलेंस्की ने कहा- कोई समझौता नहीं
जेलेंस्की ने कहा कि बिना सुरक्षा गारंटी के कोई समझौता संभव नहीं है। उनका कहना है कि यूक्रेन को ऐसा सिस्टम चाहिए जिसमें अगर रूस फिर हमला करे, तो अमेरिका और उसके सहयोगी तुरंत मदद करें।
मेलोनी ने भी उठाया सुरक्षा गारंटी का मुद्दा
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भी सुरक्षा गारंटी को सबसे अहम मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि यह नाटो के अनुच्छेद 5 जैसा होना चाहिए, यानी हमला होने पर सभी सदस्य देश मिलकर जवाब दें। पुतिन ने भी ट्रंप के साथ बातचीत में माना कि यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए, लेकिन जेलेंस्की से सीधी मुलाकात की कोई बात नहीं की।
इसे भी पढ़ें- Janmashtami 2025: देशभर में जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में भक्तों का तांता, कान्हा को खिलाते नजर आए केंद्रीय मंत्री और सीएम
Russia Ukraine War: क्या अब रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर संभव नहीं? यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ट्रंप से कही यह बड़ी बात, जानें पूरी खबर
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,