Russia Ukraine War: रूस का कीव पर ड्रोन-मिसाइल हमला, मासूम सहित दो की मौत, दस घायल; कैबिनेट बिल्डिंग से उठा धुआं
Russia Ukraine War: रूस ने कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में दो लोगों की मौत हुई, जिनमें एक साल का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा, 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कैबिनेट भवन से धुआं उठता देखा गया, जबकि ड्रोन का मलबा कई आवासीय इमारतों पर गिरा।
HighLights
रूस ने कीव पर दागे ड्रोन-मिसाइल
कैबिनेट भवन से उठता दिखा धुआं
हमले में मासूम बच्चे सहित दो मरे
एजेंसी, नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध लगातार और भी भयावह होता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीवपर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक साल का बच्चा भी शामिल है। बच्चे का शव मलबे से निकाला गया। वहीं, इस हमले में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
मासूम समेत दो की मौत
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, कीव के नगर प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने पुष्टि की कि मृतकों में मासूम बच्चा भी शामिल है। कीव के मेयर विटालि क्लित्श्को ने जानकारी दी कि रूस की ओर से दागे गए ड्रोन का मलबा स्वियातोशिन्स्की जिले की एक आवासीय इमारत और डार्नित्स्की जिले की एक अन्य इमारत पर गिरा, जिससे भारी नुकसान हुआ।
हमले के बाद कीव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शहर के कैबिनेट बिल्डिंग से धुआं उठता देखा गया। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह धुआं सीधे हमले के कारण था या किसी अन्य वजह से।
पिछले कुछ हफ्तों में रूस ने कीव सहित कई अन्य यूक्रेनी शहरों पर हमले तेज कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि रूस का मकसद यूक्रेन की प्रशासनिक और नागरिक संरचनाओं को नुकसान पहुंचाना है। लगातार हो रहे इन हमलों ने लोगों के जीवन को असुरक्षित बना दिया है।
यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: हमास के खिलाफ आर-पार की जंग, नेतन्याहू ने गाजा पर स्थायी कब्जे का एलान, फलस्तीनियों को दिया ये आदेश
Russia Ukraine War: रूस का कीव पर ड्रोन-मिसाइल हमला, मासूम सहित दो की मौत, दस घायल; कैबिनेट बिल्डिंग से उठा धुआं
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,