Russia Ukraine War: यूक्रेनी आर्मी ने जंग के मैदान में पकड़ा भारतीय छात्र, जानिए रुस की सेना में कैसा पहुंचा युवक
यूक्रेन की सेना ने जंग के मैदान से एक भारतीय नागरिक को पकड़ा है। यूक्रेन की सेना की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि यब पकड़ा गया युवक भारत के गुजरात का नागरिक है। वह पढ़ाई करने के लिए रुस गया था।
डिजिटल डेस्क, इंदौर: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यूक्रेन की सेना ने रूस की ओर से जंग लड़ रहे एक भारतीय युवक को पकड़ लिया है। इस खबर की जानकारी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस संबंध में यूक्रेन के अधिकारियों ने जानकारी दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया युवक भारतीय नागरिक है। जिसका नाम मोहम्मद हुसैन ( उम्र 22 साल ) बताया जा रहा है। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया है कि युवक गुजरात के मोरबी का निवासी है। युद्ध के मैदान में आने के 3 दिन बाद भी युवक ने यूक्रेन की सेना के सामने सरेंडर कर दिया।
हालांकि अब तक यूक्रेन की ओर से भारत को औपचारिक रूप से यूक्रेन ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन कीव में भारतीय मिशन इन रिपोर्टों की सत्यता जांचने में की कोशिश कर रहा है। भारत सरकार की ओर से भी इसकी जांच की जा रही है।
सजा से बचने के लिए युद्ध में शामिल
वहीं यूक्रेनी सेना का आरोप है कि युद्ध के दौरान पकड़ा गया हुसैन पढ़ाई के लिए रुस गया था, लेकिन वहां वह ड्रग्स के जुड़े व्यापार में संलिप्त हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। युवक को मामले में 7 साल की सजा सुनाई गई। यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से यह कहा जा रहा है कि जेल की सजा से बचने के लिए मोहम्मद हुसैन युद्ध में शामिल हो गया।
यह भी पढ़ें- Raipur IIIT के छात्र ने AI की मदद से बनाई 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीरें, प्रबंधन पर मामला दबाने का आरोप
बता दें कि यूक्रेनी सेना द्वारा पकड़े गए भारतीय नागरिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो यूक्रेन की ब्रिगेड की ओर से जारी किया गया है। जसमें हुसैन रूसी भाषा में बोल रहा है। वीडियो ने हुसैन ने स्वीकार किया है कि उसने सजा से बचने के लिए वह रूसी सेना में शामिल हो गया था। वीडियो में हुसैन कहते नजर आ रहे हैं, मैं जेल से बचना चाहता था, इसलिए मैंने विशेष सैन्य अभियान के लिए एक अनुबंध पर साइन किए थे। (एजेंसी की इनपुट के साथ)
Russia Ukraine War: यूक्रेनी आर्मी ने जंग के मैदान में पकड़ा भारतीय छात्र, जानिए रुस की सेना में कैसा पहुंचा युवक
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,