रुस में आग की लपटों के सामने रशियन गर्ल्स का रैप, Video Viral होने के बाद गिरफ्तार
Russia Ukraine War: रूस के सोची में ड्रोन हमले के बाद जलते तेल डिपो के सामने रैप वीडियो बनाने पर दो रूसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को किया गया गिरफ्तार। आइए जानते है पूरा मामला…
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस में जलते हुए तेल डिपो के सामने रैप करते हुए वीडियो बनाना दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भारी पड़ गया। ये डिपो यूक्रेन (Russia Ukraine War) द्वारा ड्रोन हमले में तबाह हुआ था और इसमें भीषण आग लगी थी। इसी आग के सामने दो लड़कियां बेफिक्री से रैप करती दिखीं, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।
काले धुएं के सामने मस्ती पड़ी भारी
वीडियो में दिख रहीं लड़कियों की पहचान दाशा व्लादिमीरोवना लॉस्कुटोवा और कारिना एवगेन्वेना ओशुकोर्वा के रूप में हुई है। वीडियो में दोनों जलती आग और काले धुएं के सामने मस्ती करती नजर आईं। वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने इसे बेहद असंवेदनशील बताया।
Two women, identified as 21-year-old Darya and 19-year-old Karina, alongside an unidentified male, have been arrested after filming a social media video earlier today in front of a burning oil depot in Adler, Southwestern Russia, which was targeted last night in a large-scale… pic.twitter.com/R8xr0xyqdu
क्रेमलिन से जुड़ी ‘सेफ इंटरनेट लीग’ की प्रमुख येकातेरिना मिजुलिना ने भी कड़ी निंदा करते हुए कहा, ‘हमले के दौरान युवा इस तरह का कंटेंट बना रहे हैं, ये चिंता की बात है।’ घटना की जांच के बाद पुलिस और नेशनल गार्ड्स ने दोनों को सोची में ही गिरफ्तार कर लिया।
इरादा किसी की भावनाएं आहत करने का नहीं
पूछताछ में लड़कियों ने अपनी गलती स्वीकार की और कोर्ट में माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाएं आहत करने का नहीं था। कोर्ट में पेश होने पर दोनों ने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी।
इसे भी पढ़ें… Explainer: क्या होता है Cloudburst, पहाड़ी इलाकों में क्यों फटते हैं इतने ज्यादा बादल?
रुस में आग की लपटों के सामने रशियन गर्ल्स का रैप, Video Viral होने के बाद गिरफ्तार
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,