Sport : एशिया कप में सचिन तेंदुलकर के नाम है ऐसा रिकॉर्ड, जो आज तक नहीं टूटा #INA

ASIA CUP 2025: 9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत होने वाली है, जिसके लिए सभी क्रिकेट फैंस उत्साहित हैं. टूर्नामेंट में भारत 10 सितंबर को अपना पहला मैच खेलेगा, जिसमें उसका सामना यूएई की टीम से होगा. मगर, आइए इससे पहले आपको एशिया कप में सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जो अभी भी उन्हीं के नाम पर दर्ज है.
एशिया कप में सचिन तेंदुलकर के नाम महारिकॉर्ड
भारत के पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स एशिया कप में शानदार हैं. एशिया कप में सचिन ने 23 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21 पारियों में 85.47 के औसत से 971 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 114 रन है. वहीं, सचिन ने 17 विकेट हासिल किए हैं.
सचिन तेंदुलकर एशिया कप के इतिहास में 500 से ज्यादा रन और 15 से ज्यादा विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं. उनके इस ऑलराउंड रिकॉर्ड के करीब कोई और भारतीय खिलाड़ी अब तक नहीं पहुंच पाया है. यही वजह है कि तेंदुलकर का यह आंकड़ा आज भी एशिया कप की सबसे उपलब्धियों में से एक माना जाता है. एशिया कप के इतिहास में जहां कई भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाजों ने दम दिखाया और सचिन का यह बड़ा रिकॉर्ड टूटना मुश्किल दिखता है.
एशिया कप की सभी सफल टीम है भारत
भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप की सबसे सफल टीम है. भारत ने अब तक कुल 8 बार ट्रॉफी उठाई है, जिसमें 7 ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में जीतीं, वहीं एक ट्रॉफी टी-20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में जीती. ऐसे में अब एशिया कप 2025 में भारतीय टीम 9वां टाइटल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
बताते चलें, 10 सितंबर को एशिया कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच खेलेगी. ये मैच यूएई के साथ खेला जाएगा, जिसमें एक कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिल सकता है. पिछली बार जब टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-यूएई का आमना-सामना हुआ था, तब भारत को जीत आसानी से नहीं मिली थी.
ये भी पढ़ें: ये हैं भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय, टॉप पर है ये दिग्गज
ये भी पढ़ें: ASIA CUP: कौन है एशिया की दूसरी सबसे खतरनाक टीम? आकाश चोपड़ा ने बताया नाम और स्ट्रेंथ
एशिया कप में सचिन तेंदुलकर के नाम है ऐसा रिकॉर्ड, जो आज तक नहीं टूटा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












