Entertainment: 2 दिन में 46 करोड़ कमाने वाली ‘सैयारा’ किस OTT ऐप पर रिलीज होगी? – #iNA

अगर इन दिनों किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वो है ‘सैयारा’, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है. चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे और अनीत पड्डा इस रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म में लीड रोल में नजर आए हैं.
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा कर रही है. पहले दिन इसने अपने नाम 21 करोड़ रुपये किए और दूसरे दिन 25 करोड़ रुपये की कमाई हुई. यानी दो दिनों में इसने भारत में 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया.
लोगों के बीच इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज दिख रहा है. आलिया भट्ट से लेकर महेश बाबू तक, कई बड़े सितारों ने अहान और अनीत की तारीफ की है. कुल मिलाकर दोनों सितारे इस फिल्म के जरिए छा चुके हैं.
इस फिल्म को देखने के लिए लोग थिएटर का रुख तो कर ही रहे हैं, लेकिन कई ऐसे लोग होते हैं, जो घर बैठे ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, तो चलिए जानते हैं कि किस ओटीटी ऐप पर ये फिल्म आएगी.
अभी तो ‘सैयारा’ की ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन आमतौर पर ऐसा होता है कि थिएटर में आने के 2-3 महीने के बाद फिल्म ओटीटी पर आ जाती है. यानी अभी ‘सैयारा’ की ओटीटी रिलीज के लिए आपको लंबा इंतजार करना होगा.
‘सैयारा’ जब भी ओटीटी पर आएगी तो नेटफ्लिक्स पर आएगी, क्योंकि नेटफ्लिक्स ही इस फिल्म का स्ट्रीमिंग पार्टनर है. थिएटर में भी फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में स्ट्रीमिंग पार्टनर की जगह नेटफ्लिक्स का नाम लिखा आता है.
‘सैयारा’ के जरिए अहान पांडे ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा है. ये उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है. इसका निर्माण यशराज फिल्म्स (YRF) ने किया है. हालांकि, अनीत पहले भी ‘सलाम वेंकी’ नाम की फिल्म में काम कर चुकी हैं.
2 दिन में 46 करोड़ कमाने वाली ‘सैयारा’ किस OTT ऐप पर रिलीज होगी?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










