Entertainment: 200 करोड़ से ज्यादा छापने वाली भाईजान की फिल्म, बॉक्स ऑफिस किंग बन गए थे सल्लू मियां – #iNA

2000’s की शुरुआत में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं. उन सालों में एक हिट के लिए तरसे सलमान खान ने फिल्म वॉन्टेड (2009) से धमाकेदार वापसी की थी. इसके बाद कई सालों तक सलमान ने बैक टू बैक सुपरहिट-ब्लॉकबस्टर फिल्में की और उस समय सलमान बॉक्स ऑफिस किंग बन गए थे. सलमान खान ने अपने करियर की पहली 200 करोड़ी फिल्म 2014 में दी थी. इस फिल्म का नाम था ‘किक’. ये फिल्म सलमान खान के करियर की बेस्ट फिल्मों में एक मानी जाती है.
25 जुलाई 2014 को रिलीज हुई फिल्म किक बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. सलमान खान की इस फिल्म को आज भी पसंद किया जाता है और लोग इसे ओटीटी पर अभी भी देखना पसंद करते हैं. फिल्म किक में सलमान खान पहली बार जैकलीन फर्नाडिस के साथ नजर आए थे, जिसमें उनकी जोड़ी को फैंस ने पसंद किया. फिल्म किक ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की थी, आइए बताते हैं.
फिल्म किक ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की थी?
फिल्म किक को साजिद नाडियावाला ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था. ये एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म थी जिसमें सलमान खान ने कमाल का काम किया था. फिल्म में सलमान के अलावा जैकलीन फर्नाडिस, मिथुन चक्रवर्ती, रणदीप हुड्डा, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, रंजन डुमरा और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों ने काम किया था. फिल्म की कमाई की बात करें तो Sacnilk के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 100 करोड़ था जबकि इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 378 करोड़ का कलेक्शन किया था.
फिल्म किक (2014)
वहीं इस फिल्म ने सिर्फ भारत में 310 करोड़ का कलेक्शन किया था और IMDb के मुताबिक, ये सलमान खान के करियर की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने भारत में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इसके पहले फिल्म बॉडीगार्ड (2011) ने भारत में 189 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं वर्ल्डवाइड 230 करोड़ का कलेक्शन किया था.
किस ओटीटी पर फिल्म किक देख सकते हैं?
फिल्म किक में कई गाने थे लेकिन उनमें से सबसे ज्यादा ‘जुम्मे की रात है’, ‘हैंगओवर तेरी आंखों का’ और ‘यार ना मिले’ जैसे गानों को लोगों ने पसंद किया. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर सब्सक्रिप्शन के साथ देख सकते हैं. ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म उस समय कमाल कर गई थी.
हालांकि, इस फिल्म के बाद सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’, ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में कीं जिन्होंने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. अक्टूबर 2024 में फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें फिल्म किक के सीक्वल की जानकारी दी थी. फिलहाल इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट आना अभी बाकी है, तो आपको इसका इंतजार करना पड़ेगा.
200 करोड़ से ज्यादा छापने वाली भाईजान की फिल्म, बॉक्स ऑफिस किंग बन गए थे सल्लू मियां
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










