Entertainment: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ देखने पहुंचे सलमान, सिक्योरिटी ने सुपरस्टार के बेटे जुनैद को भी नहीं आने दिया पास – #iNA

आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हो चुकी है. फिल्म के प्रीमियर के दौरान फिल्मी दुनिया के कई सारे सितारों ने शिरकत की. इस दौरान सलमान भी आमिर के खास मौके पर पहुंचे थे. हालांकि, लॉरेंस बिश्नोई के मामले के बाद से सलमान पब्लिक में अपियरेंस देना कम कर चुके हैं, लेकिन वो जब भी बाहर जाते हैं, उन्हें तगड़ी सिक्योरिटी दी जाती है. ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर के गार्ड्स ने आमिर खान के बेटे को भी पीछे हटा दिया.
20 जून को आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ सिनेमाघरों में लग चुकी है. फिल्म के प्रीमियर की बात करें, तो इस दौरान आमिर और सलमान साथ में स्टेज पर नजर आए. हालांकि, एक्टर लगातार मिल रही मौत की धमकियों के बीच कड़ी सिक्योरिटी में इवेंट में शामिल हुए थे. हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके पास मौजूद गार्ड किसी को भी एक्टर के पास नहीं आने दे रहे हैं. इसी दौरान आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद को भी गार्ड्स ने पीछे हटा दिया है.
पास आते दिखे जुनैद
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है, जिसमें जुनैद सलमान खान से बात करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान ने जुनैद को नहीं देखा है, वो सीधे की तरफ तेजी से आगे बढ़ते दिख रहे हैं. इवेंट की बात करें, तो सलमान आमिर खान के साथ रेड कार्पेट पर पोज देते और मस्ती करते दिख रहे हैं. इसी बीच सलमान मजाक में ये भी कहते दिखे कि उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आई थी और वो इस फिल्म को करने वाले थे.
View this post on Instagram
एक शख्स को और हटाया
हालांकि, सिक्योरिटी की बात की जाए, तो एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स इवेंट से निकलने के वक्त सलमान के करीब जाता नजर आ रहा है. लेकिन, मौके पर ही एक्टर के बॉडीगार्ड ने उस शख्स को एक्टर के सामने से हटा दिया. स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फिल्मी दुनिया के और लोग भी शामिल हुए थे. सितारे जमीन पर की बात की जाए, तो इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी शामिल हैं.
आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ देखने पहुंचे सलमान, सिक्योरिटी ने सुपरस्टार के बेटे जुनैद को भी नहीं आने दिया पास
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










