Sport : 130 मिलियन डॉलर प्रोजेक्ट की ब्रांड एंबेजडर बनीं सारा तेंदुलकर, इस देश के लिए करेंगी काम #INA

Sara Tendulkar: भारतीय पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं. इस बीच उनसे जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि सारा को भारत की तरफ से एक देश के टूरिज्म को बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
सारा तेंदुलकर को मिली जिम्मेदारी
सारा तेंदुलकर जिस देश के टूरिज्म की ब्रांड एंबेजडर बनी हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया है. जी हां, ऑस्ट्रेलियाई सरकार इस बार भारत के स्टार पावर के साथ अपने इंटरनेशनल टूरिज्म कैंपन के अगले चरण की शुरुआत करने की तैयारी कर रही है, जिसमें सारा तेंदुलकर 13 मिलियन डॉलर के ‘कम एंड से गुड डे’ इंडियर सेक्टर को.
7 अगस्त को चीन में शुरू होने वाला यह कैंपेन इस साल के अंत तक धीरे-धीरे भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और जापान सहित कई प्रमुख बाजारों में लागू किया जाएगा.
इस अभियान के केंद्र में ऑस्ट्रेलिया की एनिमेटेड शुभंकर रूबी द रू (यह एक कंप्यूटर-जनित कंगारू)है, जो हर क्षेत्र के लिए खास संदेश तैयार करने के लिए जाने-माने चेहरों की एक नई टीम के साथ स्क्रीन पर वापसी कर रही है. भारत में, सारा तेंदुलकर इस अभियान का चेहरा होंगी. वह टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया के वाइब्रेंट टूरिज्म ऑफर्स पर फोकस करेंगी.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया उद्देश्य
ऑस्ट्रेलिया की टूरिज्म की मैनेजिंग डायरेक्टर फिलिपा हैरिसन ने कहा, ‘हमारे अभियान का यह नया चरण विश्व स्तर पर पहचानी जाने वाली हस्तियों को एक साथ लाता है जो तमाम देश के दर्शकों के साथ जुड़ते हैं. ‘रूबी द रू’ और ऑस्ट्रेलियाई सितारों के साथ, ये इंटरनेशनल सितारे हमें उन एक्सपीरियंस को दिखाने में मदद करेंगे, जिनकी आजकल ट्रैवल करने वाले लोगों को तलाश होती है. इसमें खासतौर पर वाइल्डलाइफ और खाने-पीने से लेकर नेचर, कल्चर आदि शामिल होंगे.’
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: ‘सिराज एक वॉरियर हैं’, मियां भाई के फैन हुए जो रूट, तारीफ में कहीं बड़ी-बड़ी बातें, जानना है जरूरी
130 मिलियन डॉलर प्रोजेक्ट की ब्रांड एंबेजडर बनीं सारा तेंदुलकर, इस देश के लिए करेंगी काम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











