सत्यपाल मलिक बोले-अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर:करप्शन केस पर कहा- मैंने खुद पीएम को भ्रष्टाचार की जानकारी दी थी, मुझे फंसाया जा रहा- INA NEWS

जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में चार्जशीट दाखिल होने के 15 दिन बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने शनिवार को X पर पोस्ट करके दावा किया कि गवर्नर रहते उन्हें 150 करोड़ रुपए रिश्वत की पेशकश हुई थी। सत्यपाल ने लिखा, ‘लगभग एक महीने से मैं अस्पताल में हूं। किडनी की समस्या से जूझ रहा हूं। अगर आज मेरे पास दौलत होती तो मैं प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवाता। जिस मामले में मुझे फंसाना चाहते हैं, उस टेंडर को मैंने खुद निरस्त किया था, मैंने खुद प्रधानमंत्री को बताया था इस मामले में करप्शन है।’ ‘PM को बताने के बाद में मैंने खुद उस टेंडर को कैंसिल किया, मेरा ट्रांसफर होने के बाद किसी अन्य के साइन से यह टेंडर पास हुआ था। जब मैं गवर्नर था तो उस समय मुझे 150-150 करोड़ रुपए की रिश्वत की पेशकश हुई थी, लेकिन मेरा ईमान कभी नहीं डिगा।’ CBI ने 22 मई को सत्यपाल मलिक समेत 5 लोगों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें करीब 2,200 करोड़ रुपए के सिविल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट में गड़बड़ी का आरोप है। CBI ने 22 फरवरी 2024 को सत्यपाल मलिक के ठिकाने पर छापा मारा था। साथ ही दिल्ली में 29 अन्य ठिकानों पर भी रेड की थी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button