‘सऊदी प्रिंस ने पूछा था- क्या वे भारत को बता दें कि पाकिस्तान हमले रोकना चाहता है… तभी हुआ था सीजफायर’, डिप्टी पीएम इशाक डार का खुलासा
HighLights
इशाक डार ने माना एयरबेस पर हुए हमले
हमलों के 45 मिनट भीतर आया था फोन
सऊदी प्रिंस पूछा था वे भारत से बात करें
एजेंसी, इस्लामाबाद (Operation Sindoor)। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने एक समाचार चैनल के दिए इंटरव्यू में एक बार फिर साफ किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नूर खान सहित अन्य एयरबेस पर हमला किया था। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम की गुहार लगाई गई थी।
इशाक डार ने साफ शब्दों में कहा कि भारतीय सेना ने पहला हमला किया। इसके बाद पाकिस्तान की सेना पलटवार की तैयारी कर रही थी, तभी भारत ने दूसरा हमला भी कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस और शोरकोट एयरबेस पर हमला किया। ये हवाई हमले भारत ने 7 मई को किए थे।
डार ने यह भी खुलासा किया कि भारतीय हमलों के ठीक 45 मिनट के भीतर उनके पास सऊदी प्रिंस फैसल बिन सलमान का फोन था। डार ने जियो न्यूज को बताया, सऊदी प्रिंस फैसल बिन सलमान ने फोन करके पूछा कि क्या वह जयशंकर को बता सकते हैं कि पाकिस्तान रुकने के लिए तैयार है।
डार ने बताया कि उन्होंने इसके लिए तत्काल हामी भर दी। फिर सऊदी प्रिंस ने भारत के विदेश मंत्री से बात की और दोबारा पाकिस्तान को सूचना दी। इसके बाद ही दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ और पाकिस्तान ने राहत की सांस ली।
पाकिस्तान ने अमेरिका से भी लगाई थी संपर्क
डार के खुलासे से साफ है कि भारत के हमलों से थरथर कांप रहे पाकिस्तान ने कई देशों से मदद मांगी। सऊदी अरब ने तो पर्दे के पीछे अहम भूमिका निभाई, वहीं पाकिस्तान ने अमेरिका से भी गुहार लगाई थी।
यही कारण है कि ट्रम्प को बार-बार इसका श्रेय लेने का मौका मिल रहा है। ट्रम्प के श्रेय लेने पर डार ने कहा कि 13 क्या, वो 130 दफा श्रेय लें, उन्होंने भूमिका निभाई है तो श्रेय ले रहे हैं।
यहां भी क्लिक करें – पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प ने 35 मिनट तक फोन पर की बात, कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर भड़की भाजपा
डार का यह कबूलनामा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान के अन्य शीर्ष अधिकारियों द्वारा किए गए पहले के दावों के उलट है। पहले पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत को कड़ा जवाब दिया है। लेकिन अब, पीएम शरीफ ने भी स्वीकार किया है कि भारत ने रावलपिंडी हवाई अड्डे सहित कई क्षेत्रों को निशाना बनाकर ब्रह्मोस मिसाइल हमले किए थे।
‘सऊदी प्रिंस ने पूछा था- क्या वे भारत को बता दें कि पाकिस्तान हमले रोकना चाहता है… तभी हुआ था सीजफायर’, डिप्टी पीएम इशाक डार का खुलासा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,