Nation- 1300 साल पुरानी विरासत मिटाने की साजिश… अनंगपुर बचाओ महापंचायत में सौरभ भारद्वाज ने भरी हुंकार- #NA

AAP नेता सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अनंगपुर गांव में आयोजित महापंचायत में पहुंचा. आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने यहां सभी को एकजुट होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि 1300 साल पुरानी अनंगपुर गांव की विरासत को मिटाने की साज़िश के खिलाफ अब गांव-देहात एकजुट हैं. जब सब साथ होंगे, तो बीजेपी सरकार को झुकना ही पड़ेगा.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज से तीन साल पहले किसानों ने केंद्र सरकार के काले कानूनों के खिलाफ अपनी लड़ाई शुरू की थी. पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के किसान दिल्ली के बॉर्डर पर आकर बैठ गए. मीडिया ने किसान को नहीं दिखाया, मगर वह डटे रहे. गर्मी-सर्दी झेली, बरसात में सब कुछ भीग गया, 600 किसान मर गए, फिर भी किसान डटे रहे और एक साल बाद केंद्र सरकार को हार माननी पड़ी और किसान जीत गए.
आज अनंगपुर गाँव में भाजपा सरकार के बुलडोजर के खिलाफ हुई महापंचायत, इस लड़ाई में हम सब मजबूती से अनंगपुर गांव के लोगो के साथ है ।
1300 साल पुरानी विरासत को मिटाने की साज़िश के खिलाफ अब गांव-देहात एकजुट हैं।
जब सब साथ होंगे, तो BJP सरकार को झुकना ही पड़ेगा! pic.twitter.com/KDmq3M7Bil
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) July 13, 2025
अनंगपुर गांव बचाने के लिए सब एकजुट हों – आप
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अनंगपुर गांव को बचाने के लिए हम सबको एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी और इसके लिए हम सभी को तैयार होना पड़ेगा. अगर हम सभी एकजुट रहेंगे, तो जीतेंगे और सरकार को झुकना पड़ेगा. आज सरकार हर जगह एक बहाना बनाती है कि कोर्ट का आदेश आ गया. उन्होंने कहा कि सरकार को गांव वालों के लिए लड़ना चाहिए. सरकार को गांव वालों की तरफ से मुकदमे लड़ने चाहिए. लेकिन आज सरकार गांव वालों के खिलाफ मुकदमे लड़ कर उन्हें हरा रही है.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं सब से एक वादा चाहता हूं. मैं और आप के कई विधायक साथी यहां आए हैं. हम वादा करते हैं कि जिस दिन बुलडोजर अनंगपुर गांव में आएगा, एक आवाज कर देना. दिल्ली से पूरी आम आदमी पार्टी अनंगपुर गांव में खड़ी होगी. अगर हम सब अनंगपुर गांव में बुलडोजर के सामने खड़े हो गए, तो किसी में इतनी ताकत नहीं कि वह हमें हिला सके.
लाखों लोगों को बेघर करने की साजिश-आप
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार जिस तरह लाखों लोगों को बेघर करना चाह रही है, उसमें बड़ी संख्या में हमारे गुर्जर समाज और गांव-देहात के भाई शामिल हैं. अगर केंद्र सरकार अपने फायदे के लिए अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट सकती है, तो लाखों लोगों को बचाने के लिए भी अध्यादेश लाया जाए. प्रतिनिधि मंडल में ब्रह्म सिंह तंवर, महाबल मिश्रा, सहीराम पहलवान, रमेश पहलवान, कृष्ण जाखड़ समेत गुर्जर समाज के पार्षद शामिल रहे.
सौरभ भारद्वाज ने ये भी कहा कि आज अनंगपुर गांव में भाजपा सरकार के बुलडोजर के खिलाफ हुई महापंचायत, इस लड़ाई में हम सब मजबूती से अनंगपुर गांव के लोगों के साथ है. 1300 साल पुरानी विरासत को मिटाने की साज़िश के खिलाफ अब गांव-देहात एकजुट हैं. जब सब साथ होंगे, तो बीजेपी सरकार को झुकना ही पड़ेगा.
1300 साल पुरानी विरासत मिटाने की साजिश… अनंगपुर बचाओ महापंचायत में सौरभ भारद्वाज ने भरी हुंकार
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)

.webp)
.webp)


