सौरभ भारद्वाज-संजय सिंह को पुलिस ने सीएम हाउस पर रोका:पीएम आवास की ओर रवाना; बोले- सोने की टॉयलेट खोजने की कोशिश कर रहे- INA NEWS

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज बुधवार सुबह CM हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने अंदर जाने से रोका गया। वे कुछ देर के लिए धरने पर बैठे, फिर पीएम आवास की ओर रवाना हो गए। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा शीशमहल बनाने का आरोप लगा रही है। हम इन आरोपों की सच्चाई बताना चाहते हैं, इसलिए यहां पहुंचे हैं। हम जब यहां आए तो भाजपा वाले दिखाई नहीं दे रहे। दिल्ली पुलिस हमें अंदर जाने से रोक रही है। पीएम आवास की ओर रवाना होने से पहले सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा कह रही है कि सीएम हाउस में सोने का टॉयलेट लगाया गया है। हम सोने का टॉयलेट ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। हम पीएम आवास जा रहे हैं। दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button