AAP नेता के घर ईडी रेड पर पंजाब में सियासत:अरोड़ा बोले- जिस केस में छापा पड़ा, तब सौरभ भारद्वाज मंत्री भी नहीं थे- INA NEWS

दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता के घर ईडी की रेड के बाद पंजाब की राजनीति भी गर्मा गई है। पंजाब के मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र पर निशाना साध रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए की गई है। मान ने कहा कि इस समय पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री को लेकर चर्चा हो रही है। उसी से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सौरभ भारद्वाज के घर रेड की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्येंद्र जैन को तीन साल जेल में रखकर आखिर में सीबीआई और ईडी ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट फाइल की। इससे साफ है कि AAP नेताओं पर लगाए गए सारे केस फर्जी और झूठे हैं। जब सवाल उठते है तो ईडी भेज देते हैं
AAP पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हर बार जब मोदी पर सवाल उठते हैं, ईडी को हमारे नेताओं के पीछे भेज दिया जाता है। आज सौरभ भारद्वाज पर रेड डाली गई क्योंकि देश मोदी जी की फर्जी डिग्री पर चर्चा कर रहा है। मगर सच्चाई यह है कि जिस केस में रेड हुई, वह उस समय का है जब सौरभ मंत्री भी नहीं थे। यह पूरा मामला गढ़ा हुआ है, बिल्कुल सत्येंद्र जैन की तरह जिन्हें तीन साल जेल में रखने के बाद एजेंसियों ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दे दी। यही सबूत है कि हमारे नेताओं पर सभी केस फर्जी हैं।” जिस केस में रेड, उस समय मंत्री नहीं थे
पूर्व मंत्री और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, “दिल्ली में हमारे नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर रेड की गई। यह रेड उस केस में हुई, जब वे मंत्री भी नहीं थे। उनका उस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। प्रधानमंत्री की फर्जी डिग्री की चर्चा पूरे देश में है। ऐसे में ध्यान बदलने के लिए सौरभ भारद्वाज के घर रेड की गई।” AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा, “सौरभ भारद्वाज पर ईडी की यह फर्जी छापेमारी क्यों हो रही है? इसलिए क्योंकि पूरे देश में यह चर्चा चल रही है कि प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री फर्जी है। उस मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए यह सब किया जा रहा है। जिस मामले में छापेमारी की गई, उस समय सौरभ मंत्री ही नहीं थे। जब वे मंत्री ही नहीं थे तो उनका नाम घोटाले में कैसे आ सकता है? यही सब सत्येंद्र जैन के साथ हुआ। तीन साल तक फर्जी केस में जेल में रखा गया और तीन साल बाद सीबीआई कोर्ट में जाकर कहा गया कि कोई सबूत नहीं है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button