UP में 12वीं तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद:झारखंड में तापमान 2.5°C दर्ज रिकॉर्ड, 7 जिलों में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट- INA NEWS

उत्तर प्रदेश में तेज सर्दी के असर के चलते राज्य सरकार ने कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों की 1 जनवरी तक की छुट्टी की है। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। रविवार को भी आगरा, गोरखपुर, कानपुर समेत 45 जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। 18 जिलों में सुबह के वक्त विजिबिलिटी 0 रही। झारखंड के 7 जिलों में आज कोल्ड वेव का यलो अलर्ट है। इनमें लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो शामिल हैं। राज्य के ज्यादातर जिलों में मिनिमम टेम्परेचर 10°C से नीचे रह रहा है। रविवार को रांची के कांके का तापमान 2.5°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का असर है। ये जमीन से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर चलने वाली हवाएं हैं। इस बार इनकी रफ्तार 262kmph तक पहुंच गई है। इसके कारण जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश के तापमान में 2 जनवरी तक गिरावट दर्ज की जाएगी। DGCA ने भी 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक को फॉग विंडो घोषित किया है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले 3 दिन के मौसम का हाल… 30 दिसंबर: कोहरे में हल्की कमी, ठंड बरकरार 31 दिसंबर: मौसम में बदलाव के संकेत 1 जनवरी: बारिश-बर्फबारी के आसार

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button