SCO Summit 2025: चीन में आज से शुरू होगा दो दिवसीय एससीओ शिखर सम्मेलन, पीएम मोदी-जिनपिंग के बीच होगी बैठक

SCO Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा के बाद चीन पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी शनिवार चीन पहुंचे. जहां वे रविवार से तियानजिन में शुरू होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे. दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली मुलाकात पर दुनिया भर की नजर टिकी हुई हैं. जहां एससीओ के मंच पर तीनों देशों के नेता एक साथ नजर आएंगे. ट्रंप के टैरिफ के चलते भारत और अमेरिका के संबंधों में आई खटास के चलते पीएम मोदी की इस यात्रा को बेहद खास माना जा रहा है.

दो दिन चलेगा एससीओ शिखर सम्मेलन

बता दें कि इस बार चीन की तियानजिंग में शंघाई  सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. जो दो दिन (31 अगस्त-1 सितंबर) तक चलेगा. इसी शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी चीन पहुंचे हैं. इस शिखस सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलावा कई यूरोपीय नेता भी चीन पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी पूरी सात साल बाद चीन के दौरे पर गए हैं. इससे पहले पीएम मोदी जून 2018 में इसी शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन गए थे. लेकिन 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के दौरान दोनों देशों के खराब संबंधों के चलते दोनों देशों के नेता एक दूसरे के देश की यात्रा पर नहीं गए.

2019 में आखिरी बार भारत आए थे शी जिनपिंग

इसके बाद चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग अक्टूबर 2019 में दूसरे ”अनौपचारिक शिखर सम्मेलन” के लिए भारत आए थे. लेकिन जून 2020 में गलवन घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव आ गया था. इस तनाव को दूर के करने के लिए दोनों देशों की ओर से प्रयास चल रहे थे. इसी सिलसिले में हाल ही में चीनी विदेश मंत्री वांग ई ने भारत का दौरा किया था.

अमेरिका ने भारत-चीन पर लगाया है भारी टैरिफ

यहां बता दें कि भारत और चीन पर ट्रंप ने टैरिफ थोपा है तो उधर रूस पर भी कई प्रतिबंध लगा रखे हैं. तियानजिन पहुंचने के कुछ समय बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का मोदी को फोन आया. पीएम मोदी सोमवार को इस चीनी शहर में शिखर सम्मेलन के दौरान पुतिन के साथ व्यापक बातचीत करने वाले हैं और यूक्रेन संघर्ष इस बातचीत के प्रमुख विषयों में से एक होने की उम्मीद है.

रविवार को जिनपिंग और पीएम मोदी की बैठक

रविवार को मोदी की चीनी राष्ट्रपति जिनफिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक होनी है. यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और चीन दोनों ही ट्रंप की टैरिफ नीति के कारण वैश्विक व्यापार में उत्पन्न तनाव के बीच अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विचार कर रहे हैं.

SCO Summit 2025: चीन में आज से शुरू होगा दो दिवसीय एससीओ शिखर सम्मेलन, पीएम मोदी-जिनपिंग के बीच होगी बैठक




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button