SCO Summit China 2025 पाकिस्तान के पीएम की किरकिरी, बात करते निकले मोदी-पुतिन, हाथ-बांधे खड़े रहे शहबाज
चीन के तियानजिन में हो रहे एससीओ समिट में पीएम मोदी, शी जिनपिंग और पुतिन की मौजूदगी चर्चा का केंद्र रही। इसी बीच पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह मोदी-पुतिन की कैमिस्ट्री को देखते हुए अकेले खड़े नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को ट्रोल किया जा रहा है।
HighLights
तियानजिन में हो रहा 25वां शंघाई सहयोग संगठन समिट।
मोदी-पुतिन की मुलाकात बनी चर्चा का बड़ा विषय।
पीएम मोदी सात साल बाद चीन दौरे पर पहुंचे।
डिजिटल डेस्क। चीन के तियानजिन में 25वां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट चल रहा है। इसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात साल बाद चीन की दो दिवसीय यात्रा पर गए हैं। पीएम मोदी ने रविवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के द्विपक्षीय वार्ता की। आज उनकी व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक है।
इस समिट पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि भारत, चीन और रूस का एससीओ समिट में मिलना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति की काट तौर पर देखा जा रहा है।
एससीओ समिट में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, शहबाज शरीफ हॉल में खड़े हुए थे। इस दौरान एक दिलचस्प नजारा कैमरे ने कैप्चर किया, जिसको देख लोग पाकिस्तान को ट्रोल कर रहे हैं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi, Russian President Vladimir Putin and Chinese President Xi Jinping had a candid interaction as the world leaders arrived at the venue of the Shanghai Cooperation Council (SCO) Summit in Tianjin, China. pic.twitter.com/d3wzxh833d
मोदी-पुतिन की कैमिस्ट्री को निहारते रहे शहबाज शरीफ
सोमवार को पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन एक-दूसरे का हाथ पकड़े व बात करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान शहबाज शरीफ एक कोने में हाथ बांधे खड़े हुए थे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तानी पीएम एकदम अकेले खड़े हैं। उनसे कोई बात नहीं कर रहा है।
फिर उनके सामने पीएम मोदी और पुतिन की एंट्री होती है। उसके बाद उनके हाव भाव बदलते दिखाई देते हैं। चेहरे पर मायूसी छा जाती है। वह पीएम मोदी और पुतिन को टकटकी लगाए देखते रहते हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
SCO Summit China 2025 पाकिस्तान के पीएम की किरकिरी, बात करते निकले मोदी-पुतिन, हाथ-बांधे खड़े रहे शहबाज
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,