SCO Summit: भारत, चीन और रूस एक साथ, मोदी-पुतिन मुलाकात पर टिकी पूरी दुनिया की निगाहें
PM Modi In SCO Summit: चीन के तियानजिन में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन पर दुनिया की नजर है। भारत, चीन और रूस एक साथ मंच पर आए हैं। पीएम मोदी और व्लादिमिर पुतिन (Modi Putin Meeting) के बीच रक्षा, ऊर्जा संबंधों और रूस-यूक्रेन संघर्ष पर अहम चर्चा होने वाली है।
HighLights
तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन शुरू
मोदी और पुतिन की द्विपक्षीय मुलाकात
भारत-रूस संबंधों पर होगा बड़ा फैसला
डिजिटल डेस्क: चीन के तियानजिन शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन (SCO Summit) पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात, अमेरिका के फैसलों और वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत, चीन और रूस का एक साथ आना कई मायनों में अहम है।
मोदी-पुतिन बैठक पर टिकीं निगाहें
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन पहुंचे (PM Modi In China) और स्वागत समारोह में हिस्सा लिया। आज उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ द्विपक्षीय बैठक निर्धारित है। यह बैठक खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि इसमें रक्षा और ऊर्जा संबंधों के साथ-साथ रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। भारत और रूस दशकों से मित्र रहे हैं और इस महीने की शुरुआत में ही मोदी और पुतिन दो बार बातचीत कर चुके हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का भारत दौरा दिसंबर में संभावित है। उनका पिछला दौरा दिसंबर 2021 में हुआ था। तियानजिन में मोदी-पुतिन बैठक (Modi Putin Meeting) को अमेरिका के लिए भी एक मजबूत संदेश माना जा रहा है, जिसने हाल ही में भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है।
SCO शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से भी बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार, निवेश संबंधों और व्यापार घाटे को कम करने की रणनीति पर चर्चा की। पुतिन आगे तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन से भी मुलाकात करेंगे।
इस तरह तियानजिन सम्मेलन भारत, चीन और रूस की त्रिकोणीय कूटनीति का केंद्र बन गया है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़ें- ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड में PM Modi का राष्ट्र से संवाद; UPSC, प्राकृतिक आपदाओं और खिलाड़ियों का किया जिक्र
SCO Summit: भारत, चीन और रूस एक साथ, मोदी-पुतिन मुलाकात पर टिकी पूरी दुनिया की निगाहें
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,