SCO Summit: पीएम नरेन्द्र मोदी और पुतिन के बीच बैठक, चीन में दो ‘महाशक्तियों’ के मिलन पर दुनिया की नजर
PM Modi Vladimir Putin Meeting: पीएम मोदी इस समय चीन की यात्रा पर हैं। यहां पर पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पूरी दुनिया की निगाहें इस मीटिंग पर है।
HighLights
मोदी-पुतिन मीटिंग पर पूरी दुनिया की नजर टिकी
एक साथ कार में की सवार हुए मोदी और पुतिन
SCO समिट में पीएम ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा
डिजिटल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के बीच आज यानी 1 सितंबर, 2025 को चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO Summit 2025) शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। दोनों नेता एक ही कार में बैठक स्थल तक गए, जो उनकी घनिष्ठता को दर्शाता है।
चीन के तियानजिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मुझे हमेशा लगता है कि आपसे मिलना एक यादगार होता है। हमें कई विषयों पर जानकारी साझा करने का अवसर मिला है। हम लगातार संपर्क में रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच नियमित रूप से कई उच्च-स्तरीय बैठकें हुई हैं। 140 करोड़ भारतीय इस वर्ष दिसंबर में होने वाले हमारे 23वें शिखर सम्मेलन के लिए आपका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। यह हमारी विशेष साझेदारी की गहराई और व्यापकता को दर्शाता है।”
#WATCH | Tianjin, China | During his bilateral meeting with PM Modi, Russian President Vladimir Putin says, “I am feeling very happy after meeting you…SCO provides a platform to unite the countries of the Global South and East…December 21, 2025, marks the 15th anniversary of… pic.twitter.com/b7T07O2cL0
चीन के तियानजिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर लगातार चर्चा करते रहे हैं। हम शांति के लिए हाल के सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि सभी पक्ष रचनात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे। संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने और स्थायी शांति स्थापित करने का रास्ता खोजना होगा। यह पूरी मानवता की पुकार है।”
दिसंबर में भारत की यात्रा करेंगे पुतिन
पीएम मोदी इस समय चीन की यात्रा पर हैं। यहां पर पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “पुतिन के साथ बातचीत हमेशा उपयोगी होती है।” बैठक में भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और दिसंबर में पुतिन की भारत यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई। यह बैठक अमेरिका की ओर से भारत पर रूसी तेल खरीद के लिए लगाए गए टैरिफ के बीच हुई। पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक चीन के तियानजिन में शुरू हुई। पूरी दुनिया की नजर इस मीटिंग पर है।
यह भी पढ़ें- SCO Summit: ‘सिक्योरिटी-कनेक्टिविटी-ऑपर्च्युनिटी…’, PM मोदी का ग्लोबल मंच से आतंकवाद पर प्रहार
SCO Summit: पीएम नरेन्द्र मोदी और पुतिन के बीच बैठक, चीन में दो 'महाशक्तियों' के मिलन पर दुनिया की नजर
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,