Nation: सारा अली खान को देख टेढ़ा-मेढ़ा मुंह बनाने लगे आदित्य रॉय कपूर, लोग बोले- 'श्रद्धा के साथ खुश रहता था' #INA

Aditya Roy Kapur-Sara Ali Khan: आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. दोनों अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में एक साथ दिखेंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, जो फैंस को पसंद आ रहा है. ऐसे में दोनों कलाकार फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. हाल ही में सारा और आदित्य को मुंबई के एक इवेंट में स्पॉट किया गया. जिसमें सारा को देख आदित्य टेढ़ा-मेढ़ा मुंह बनाने लगे. अब दोनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

सारा को देख आदित्य ने बनाया फेस

दरअसल, सोशल मीडिया पर आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान का जो वीडियो सामने आया है, उसमें दोनों पैपराजी को पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच आदित्य सबसे पहले सारा को देख अजीब सा फेस बनाने लगते हैं. इसके बाद वो कैमरे में भी अजबी तरीके से देखते हैं. इस दौरान जहां सारा ऑल रेड कलर के टॉप और स्कर्ट में नजर आईं, वहीं आदित्य ने ग्रे कलर की शर्ट और लूट पेंट पहनी थी. वहीं, अब वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

श्रद्धा का याद कर रहे लोग

aditya

सारा अली खान और आदित्य की इस वीडियो को देख लोग श्रद्धा कपूर को याद करने लगे. एक यूजक ने कमेंट में लिखा, ‘ये तो सिर्फ श्रद्धा कपूर के साथ ही खुश रहते हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘अरे आदित्य अब गुड्डू भैया बनने की कोशिश कर रहे हैं.’ तीसरे ने लिखा- ‘ये आदित्य रॉय कपूर फेस क्यों बना रहा है.’ चौथे ने कहा- ‘सारा के संग कैमिस्ट्री बनाने के लिए आदित्य कोशिश नहीं कर रहा.’  बता दें कि आदित्य एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को एक साथ फिल्म ‘आशिकी 2’ में देखा गया था. इसके बाद दोनों के अफेयर के खूब चर्चे रहे थे. वहीं, फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ की बात करें तो ये 4 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें- ‘वर्जिनिटी एक रात में खत्म हो जाती है’, जब प्रियंका चोपड़ा ने मर्दों को दी थी ऐसी लड़कियों से शादी करने की सलाह

सारा अली खान को देख टेढ़ा-मेढ़ा मुंह बनाने लगे आदित्य रॉय कपूर, लोग बोले- 'श्रद्धा के साथ खुश रहता था'




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button