Nation- टैटू देख बोले- ये हमारे बेटे की लाश है… अंतिम संस्कार से पहले हुई आहट, भूत-भूत कहकर भागने लगे लोग, फिर सामने आई ये सच्चाई- #NA

टैटू देख बोले- ये हमारे बेटे की लाश है... अंतिम संस्कार से पहले हुई आहट, भूत-भूत कहकर भागने लगे लोग, फिर सामने आई ये सच्चाई

AI जेनरेटेड इमेज.

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस को एक लाश मिली. कुछ लोग थाने पहुंचे. उन्होंने शव की पहचान करते हुए कहा- ये हमारे 27 साल के बेटे हरिओम वैष्णव की लाश है. 4 दिन पहले वो अपनी ससुराल गया था. मगर वहां से कहीं गायब हो गया. इस लाश में ‘R’ अक्षर का टैटू गुदा हुआ है. इसकी कद काठी भी हमारे बेटे की तरह है. यही हमारा बेटा होगा. फिर परिजन लाश को घर ले गए. उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जाने लगी. तभी किसी ने घर का दरवाजे खटखटाया. जैसे की परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला, सामने का नजारा देख वो दंग रह गए.

दरवाजे के सामने कोई और नहीं, बल्कि हरिओम वैष्णव खड़ा था. पहले तो मोहल्लेवासी उसे देख भूत समझकर शोर मचाने लगे. लेकिन जब सच्चाई का पता चला, तो लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया. वहीं, परिजन खुशी से झूम उठे कि उनका बेटा जिंदा लौट आया.

मामला कुसमुंडा थानाक्षेत्र के विश्रामपुर गेवरा का है. 27 साल के हरिओम वैष्णव का परिवार यहां रहता है. हरिओम की शादी हो चुकी है और उसकी ससुराल दर्री क्षेत्र में है. 4 दिन पहले वह अपने परिवार के साथ ससुराल दर्री गया हुआ था. यहां से वह अचानक बिना किसी को कुछ बताए गायब हो गया. परिजन उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. युवक के गुमशुदगी की सूचना परिजनों ने दर्री पुलिस को दी.

अहिरन नदी में मिली युवक की लाश

इस बीच सोमवार की सुबह बांकीमोगरा थाना अंतर्गत डंगनिया स्थित अहिरन नदी में एक युवक का शव बरामद किया गया. थाने में गुमशुदा की सूचना के आधार पर हरिओम के परिजनों को शव के शिनाख्त के लिए बुलाया गया. परिजनों ने शव की कद काठी और हाथ में गुदे ‘आर’ अक्षर के टैटू से उसकी पहचान कर ली. शव की पहचान हरिओम के रूप में की गई. पानी में डूबे होने के कारण शव पूरी तरह से फूल चुका था, जिसकी वजह से चेहरे से पहचान करना मुश्किल हो रहा था. परिजनों के सामने पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया.

देर रात 12 बजे घर लौटा हरिओम

परिजन शव को घर लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे. नाते रिश्तेदारों को हरिओम की मौत की सूचना दे रहे थे. इस बीच रात लगभग 12 बजे अंतिम संस्कार में जुटे परिजनों के होश उड़ गए, जब हरिओम जिंदा घर लौट आया. उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था. अब उनके मन में सवाल था कि हरिओम जिंदा है तो घर पर पड़ा शव किसका है. रात में ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई. कुसमुंडा पुलिस ने बांकीमोगरा पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया, शव बांकीमोगरा क्षेत्र में मिला था. इसलिए उसे बांकीमोगरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शव को स्थानीय अस्पताल की मरचुरी में रखा है. अब पुलिस के सामने पुन: मृतक के शिनाख्त की चुनौती है.

टैटू देख बोले- ये हमारे बेटे की लाश है… अंतिम संस्कार से पहले हुई आहट, भूत-भूत कहकर भागने लगे लोग, फिर सामने आई ये सच्चाई

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button