अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत समेत कई ट्रेनें घंटों लेट:प्लेटफॉर्म पर इंतजार में यात्री, रेलवे बोला-सुरक्षा के चलते धीमी गति से निकाल रहे- INA NEWS

पंजाब में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अमृतसर की ओर से आने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनें सोमवार को देर से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण ट्रेनें 2 से 6 घंटे तक लेट चल रही हैं। अकाल तख्त एक्सप्रेस आधा घंटा, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ढाई घंटे, सचखंड एक्सप्रेस और दुर्गानिया एक्सप्रेस 4-4 घंटे, अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस 5 घंटे, हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे, जनसेवा एक्सप्रेस 4 घंटे, पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस 2 घंटे, अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 4 घंटे और पश्चिम एक्सप्रेस भी 4 घंटे की देरी से चली। मौसम खराब होने के चलते लेट हो रहीं
सीनियर डीसीएम अंबाला नवीन झा ने बताया कि फिलहाल मौसम खराब चल रहा है जिस वजह से ट्रेनें लगातार लेट हो रहीं हैं। ट्रेनों को कॉशन ( धीमी गति) देकर निकाला जा रहा है। जिससे खराब मौसम में किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। मौसम ठीक होने के बाद जल्द ही संचालन दोबारा ठीक हो जाएगा।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button