Shahbaz Sharif On Operation Sindoor: ‘असीम मुनीर ने रात 2.30 बजे फोन कर जगाया और बताया कि भारत ने हमला कर दिया है’… पाक पीएम शहबाज शरीफ का कबूलनामा
HighLights
शहबाज शरीफ ने माना- भारत ने घुसकर मारा
नूर खान सहित कई एयरबेस को पहुंचा नुकसान
पाकिस्तान में शुक्रवार में मनाया थैंक्स गिविंग डे
एजेंसी, इस्लामाबाद (Shahbaz Sharif On Operation Sindoor)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कबूल किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने कई एयरबेस को नुकसान पहुंचाया। इनमें नूर खान एयरबेस भी शामिल है।
शुक्रवार को पाकिस्तान स्मारक पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि भारतीय सेना का हमला शुरू होने के बाद सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने उन्हें रात 2.30 बजे जगाया।
शरीफ ने कहा, जनरल मुनीर ने मुझे हमलों के बारे में सूचित करने के लिए फोन किया। यह गंभीर चिंता का पल था। भारतीय सेना ने हमारे कई एयरबेस पर हमला किया और भारी नुकसान पहुंचाया।
यहां भी क्लिक करें – ‘जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी करते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मन को निपटा दिया’… भुज एयरबेस पर सैनिकों से बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यह ऑपरेशन सिंदूर की सटीकता और सेना के साहस का प्रमाण
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने शरीफ यह वीडियो एक्स पर पोस्ट किया और यह बयान ऑपरेशन सिंदूर की सटीकता और सेना के साहस के बारे में बहुत कुछ बताता है।
मालवीय ने लिखा- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद माना है कि जनरल असीम मुनीर ने उन्हें रात 2.30 बजे फोन करके बताया कि भारत ने नूर खान एयर बेस और कई अन्य स्थानों पर बमबारी की है। इसे समझने की कोशिश करें – प्रधानमंत्री को आधी रात को पाकिस्तान के अंदर हमलों की खबर के साथ जगाया गया।
Pakistan PM Shehbaz Sharif himself admits that General Asim Munir called him at 2:30am to inform him that India had bombed Nur Khan Air Base and several other locations. Let that sink in — the Prime Minister was woken up in the middle of the night with news of strikes deep inside… pic.twitter.com/b4QbsF7xJh
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,