‘अगर भारत ने ऐसी हरकत की तो…’, सिंधु जल विवाद पर शहबाज शरीफ की धमकी
सिंधु जल समझौते (Indus Water Treaty) के स्थगन पर पाकिस्तान ने भारत को कड़ी धमकी दी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, बिलावल भुट्टो और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने सख्त बयान दिए, जबकि भारत ने इसे परमाणु धमकी करार दिया। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।
HighLights
सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की धमकी।
शहबाज शरीफ की भारत को खुली चेतावनी।
बिलावल भुट्टो का सिंधु घाटी पर बयान।
डिजिटल डेस्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif Shehbaz Sharif ने मंगलवार को इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान भारत को खुली धमकी दी। उन्होंने कहा, “अगर तुमने हमारे पानी को रोकने की कोशिश की, तो याद रखो, तुम एक बूंद भी नहीं ले जा सकते।”
यह बयान भारत की ओर से 23 अप्रैल को 1960 के सिंधु जल समझौते (Indus Water Treaty) को स्थगित करने के फैसले के बाद आया। यह निर्णय जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद लिया गया था। पाकिस्तान ने बार-बार चेताया है कि पानी का प्रवाह रोकना युद्ध की तरह होगा। शहबाज ने कहा कि अगर भारत ने ऐसी हरकत की, तो उसे ऐसा सबक सिखाया जाएगा जो वह कभी नहीं भूलेगा।
बिलावल भुट्टो जरदारी और आसिम मुनीर भी कर चुके हैं टिप्पणी
इससे पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने सिंधु जल समझौते के स्थगन को सिंधु घाटी सभ्यता पर हमला बताया और कहा कि अगर भारत ने युद्ध थोपा, तो पाकिस्तान पीछे नहीं हटेगा।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने भी चेतावनी दी कि अगर भारत सिंधु नदी पर बांध बनाएगा, तो पाकिस्तान उसे तबाह कर देगा। उन्होंने कहा, “सिंधु नदी भारत की जागीर नहीं है, हमारे पास भारत की नापाक साजिशों को नाकाम करने के लिए संसाधनों की कमी नहीं है।”
भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा- MEA
भारत के विदेश मंत्रालय ने आसिम मुनीर के बयान को परमाणु धमकी बताया और कहा कि यह पाकिस्तान में परमाणु हथियारों के नियंत्रण पर गंभीर सवाल उठाता है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा और किसी धमकी के आगे नहीं झुकेगा।
ये भी पढ़ें: “कश्मीर हमारी गले की नस”… आसिम मुनीर का भारत विरोधी बयान, विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब
'अगर भारत ने ऐसी हरकत की तो…', सिंधु जल विवाद पर शहबाज शरीफ की धमकी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,