Nation: पहलगाम हमले के किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेंगे : शाहनवाज हुसैन #INA

दिल्ली, 22 जून (.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि पहलगाम हमले में शामिल किसी भी दोषी को हम नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अभी भी दोषियों की तलाश में लगी है।

समाचार एजेंसी . से बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा, पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों और पाकिस्तान को समुचित जवाब दिया था। लेकिन, घटना में यहां के भी दो लोग शामिल थे , उन्हें भी पकड़ लिया गया है। किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा।

ईरान-इजरायल युद्ध पर उन्होंने कहा, भारत हमेशा से शांति और अमन का पक्षधर रहा है। हम बुद्ध के देश से हैं, युद्ध के पक्ष में कैसे हो सकते हैं। पूरी दुनिया में हम शांति चाहते हैं।

भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने भी पहलगाम हमले से जुड़े दो लोगों की गिरफ्तारी पर बात की। उन्होंने . से बात करते हुए कहा, भारत सरकार और जांच एजेंसियां ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार छानबीन कर रही हैं। पुख्ता जानकारी के आधार पर दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उससे पहले भी बहुत गिरफ्तारियां हुई हैं। पहलगाम में जो हमला हुआ था, उसकी जानकारी सामने आ रही है। ऑपरेशन सिंदूर भी अभी समाप्त नहीं हुआ है।

ईरान से अपने नागरिकों को सुरक्षित भारत लाने के सरकार के प्रयास पर शाजिया इल्मी ने कहा, सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यही है कि हमारे जितने भी नागरिक या छात्र हैं उन्हें हिफाजत के साथ घर लाया जाए। सरकार पहले भी ऐसे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दे चुकी है। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी यूक्रेन से हजारों छात्रों को सरकार सफलतापूर्वक भारत लेकर आई थी। भारत के कहने पर रूस-यूक्रेन युद्ध कुछ समय के लिए रुका था और छात्र देश लाए गए थे। इसका फायदा पाकिस्तान ने भी उठाया था।

–.

पीएके/एएस

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

पहलगाम हमले के किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेंगे : शाहनवाज हुसैन




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button