अक्षय कुमार से ये चीज सीखना चाहते हैं शहारुख खान, पोस्ट कर एक्टर से की रिक्वेस्ट
.webp)
Akshay Kumar Wish Shahrukh Khan On His Birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया. जी हां, हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख का बर्थडे फैंस ने खास बनाया, लेकिन इस बार शाहरुख अपने घर मन्नत के बाहर फैंस से मिलने नहीं पहुंचे. जिसकी वजह से एक्टर मुंबई में एक जगह पर अपने चाहने वालों से मुलाकात की. वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सबने किंग को बर्थडे की ढेरों शुभकामनाएं दीं. साथ ही अक्षय कुमार ने भी पोस्ट शेयर कर अपने दोस्त शाहरुख खान को अपने खास अंदाज में बर्थडे विश किया. जिसके बाद अक्षय के पोस्ट पर शाहरुख ने रिएक्ट करते हुए क्या कहा चलिए हम आपको इस खबर में बताते हैं.
अक्षय कुमार ने पोस्ट में लिखी ये बात
शाहरुख कि उम्र को लेकर अक्षय ने पोस्ट में बर्थडे विश करते हुए लिखा कि, ‘ तुम्हारे स्पेशल दिन की बहुत बहुत बधाईयां शाहरुख. 60 साल का लगता नहीं है वैसे तू कहीं से. शक्ल से 40 और अक्ल से 120. हैप्पी बर्थडे दोस्त. हमेशा खुश रहो.’ जी हां, भले ही शाहरुख 60 साल के हो गए हैं लेकिन आज भी बॉलीवुड में सबसे यंग और डैशिंग लगते हैं.
Thank u Akki for singing Happy Birthday . me… you’ve taught me the secret . looking good and thinking smart. Ab Khiladi ki taraah jaldi uthna bhi sikhaade. Ha ha https://t.co/4ZXQ8pZh63
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 4, 2025
शाहरुख ने किया रिएक्ट
वहीं, अक्षय के पोस्ट पर शाहरुख खान ने जवाब देते हुए कहा कि, ‘मेरे लिए हैप्पी बर्थडे टू मी गाना गाने के लिए शुक्रिया अक्की. तुमने मुझे अच्छा दिखने और स्मार्ट सोचने का सीक्रेट बताया है.’ शाहरुख अक्षय के जल्दी उठाने के खूबी को लेकर आगे कहते है कि, ‘अब मुझे खिलाड़ी की तरह जल्दी उठना भी सिखा दे.’ आपको बता दें, शाहरुख खान के बर्थडे पर उनकी फिल्म किंग का टाइटल रिवील कर दिया गया है. साथ ही शाहरुख ने फिल्म का टीजर भी फैंस के साथ शेयर किया. जिसमें शाहरुख के नई लुक को देख फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर काफी एक्ससिटेड नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अमाल ने तान्या को दिखाया आइना, फूट-फूटकर रो पड़ी कंटेस्टेंट, कुनिका और अभिषेक के बीच भी हुई लड़ाई
अक्षय कुमार से ये चीज सीखना चाहते हैं शहारुख खान, पोस्ट कर एक्टर से की रिक्वेस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)

.webp)



