कैंटीन कर्मचारी को पीटने पर शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने दी सफाई
.webp)
मुंबई, 9 जुलाई (.)। शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मुंबई में एक कैंटीन कर्मचारी को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने इस घटना को लेकर सफाई दी।
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक व्यक्ति की पिटाई किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैंने आकाशवाणी कैंटीन से खाना मंगवाया था और उन्होंने मुझे चावल, दाल और करी दी। जैसे ही मैंने पहला निवाला खाया तो मुझे लगा कि खाने में कुछ गड़बड़ है। दूसरे निवाले से मुझे उल्टी हो गई। कैंटीन का खाना पूरी तरह से सड़ा हुआ था और दाल भी खराब हो गई थी। मैंने पहले भी कैंटीन के मालिक को समझाया है कि अच्छा खाना दिया करो, लेकिन वहां लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है।
विधायक ने कहा कि खाना की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि यह सीधे तौर पर सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था। उन्होंने कहा, मैं एक किसान परिवार से आता हूं और मेरे सामने अगर कोई सब्जी रखी जाएगी तो मैं बता सकता हूं कि वह कितनी पुरानी है। मुझे रात के समय जो खाना दिया गया, वह तीन-चार दिन का रखा हुआ खाना था। मैंने तुरंत ही मैनेजर को बुलाया और वहां मौजूद सभी लोगों को खाना दिखाया, उसमें से बदबू आ रही थी। सभी लोगों ने कहा कि यह खाना खाने के लायक नहीं है। इसलिए मैंने वहां रिएक्ट किया।
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने कर्मचारी को पीटे जाने के सवाल पर कहा कि इतना खराब खाना देना खाने वाले की सेहत से खेलने के समान है। इसलिए उन्होंने तुरंत कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि न तो मुझे उस व्यक्ति का नाम पता है और न ही धर्म। मुझे बस इतना पता था कि वह मेरी जान से खेल रहा था और इसलिए मेरी ओर से तुरंत प्रतिक्रिया आई।
संजय गायकवाड़ ने विपक्ष पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, शिवसेना (यूबीटी) को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उनके एक सांसद ने 10 साल पहले एक कर्मचारी के मुंह में रोटी ठूंसकर मारा था। मैंने अनाज का अपमान नहीं किया है, लेकिन मुझे लगता है कि जो गलत है, उसे मैं गलत ही कहूंगा। अगर कोई मुझे ट्रोल करता है तो इसकी परवाह मैं नहीं करता हूं।
–.
एफएम/एएस
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
कैंटीन कर्मचारी को पीटने पर शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने दी सफाई
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)

.webp)



