Sport : IND vs ENG: लॉर्ड्स में कीर्तिमान रचेंगे शुभमन दिल, एक साथ राहुल द्रविड़ और विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका #INA

Shubman Gill India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लॉड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. 5 टेस्ट मैचों की सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है. अब भारतीय टीम लॉड्स टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. वहीं इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का शानदार मौका है. इसके लिए गिल को सिर्फ 18 रनों की जरूरत है.

इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही इस सीरीज के 2 ही टेस्ट मैचों में शुभमन गिल 585 रन बना चुके हैं. पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने शतक लगाया था. इसके बाद एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहला पारी में गिल ने दोहरा शतक लगाया था. उन्होंने 269 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद दूसरी पारी में शानदार 161 रन बनाए. अब शुभमन गिल के पास इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का शानदार मौका है. 

 द्रविड़-कोहली-गावस्कर सब छूट जाएंगे पीछे 

बता दें कि अभी इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है. द्रविड़ ने साल 2002 में 3 मैचों की 6 पारियों 602 रन बनाए थे. इसके बाद 593 रनों के साथ कोहली दूसरे नंबर पर हैं. कोहली ने 2018 में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में ये कीर्तिमान बनाया था. वहीं शुभमन गिल 2 टेस्ट मैचों की 4 पारियों में ही 585 रन बना चुके हैं. ऐसे में लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में गिल 18 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे. 

टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान 

शुभमन गिल बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर दोनों पारियों में शतक लगाया था. इसी के साथ गिल एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने थे. उनसे पहले विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा था. कोहली से सुनील गावस्कर ने 1978 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा किया था.

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: लॉड्स में केएल राहुल के पास कीर्तिमान बनाने का मौका, सिर्फ इतने रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर को छोड़ देंगे पीछे

यह भी पढ़ें: इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी ने दी रिकॉर्ड की कुर्बानी, वियान मुल्डर ने बताया क्यों नहीं तोड़ा ब्रायन लारा का 400 रनों का रिकॉर्ड

IND vs ENG: लॉर्ड्स में कीर्तिमान रचेंगे शुभमन दिल, एक साथ राहुल द्रविड़ और विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button