Sport : IND vs ENG: मैदान के बाहर ऋषभ पंत का दिखा अतरंगी अंदाज, शुभमन गिल-सिराज और ध्रुव जुरेल भी गैंग में हुए शामिल #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. पहली बार टेस्ट में शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत को सौंपी गई है. लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा.
ऋषभ पंत और शुभमन गिल का दिखा अतरंगी अंदाज
बर्मिंघम टेस्ट में अभी काफी वक्त है. इससे पहले ऋषभ पंत, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज और ध्रुव जुरेल मस्ती करते नजर आए हैं. पंत ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर किया है, जिसमें वो गिल, सिराज और जुरेल एक कट ऑउट के पीछे से अपना चेहरा दिखाते नजर आ रहे हैं. कट ऑउट के पीछे लिखा, ‘Welcome . The Gang’ यानी गैंग में आपका स्वागत है.
INSTAGRAM STORY OF PANT 😂👌 pic.twitter.com/OPddaYfWCP
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 26, 2025
लीड्स टेस्ट के दोनों पारियों में ऋषभ पंत ने जड़ा था शतक
लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत ने कमाल की बल्लेबाजी की थी. उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाकर कई टेस्ट क्रिकेट में कई कीर्तिमान रचा था, लेकिन उनका शतक टीम इंडिया के काम नहीं आया है. वहीं इस मैच में पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल ने भी शतक जड़ा था, लेकिन दूसरी पारी में फ्लॉप रहे. वहीं सिराज की गेंदबाजी काफी खराब रही थी. जबकि जुरेल इस मैच की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे.
अब तक बर्मिंघम में कोई टेस्ट नहीं जीता भारत
वहीं बर्मिंघम में टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड भी बेहद खराब है. टीम इंडिया ने यहां अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है. यानी बर्मिंघम में टीम इंडिया को जीत हासिल करनी है तो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल दिखाना होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है.
यह भी पढ़ें: खत्म हो जाएगा दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में शुमार एनरिक नॉर्खिया का करियर? मैदान पर लौटना हुआ मुश्किल
यह भी पढ़ें: Prithvi Shaw: ‘वो मुझे इधर-उधर ले जाते थे और मै भटक गया’, जानें पृथ्वी शॉ ने किसके लिए बोला ऐसा
IND vs ENG: मैदान के बाहर ऋषभ पंत का दिखा अतरंगी अंदाज, शुभमन गिल-सिराज और ध्रुव जुरेल भी गैंग में हुए शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












