बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ बने विकास आयुक्त
.webp)
पटना, 30 अगस्त (.)। बिहार सरकार ने शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई एएस) के अधिकारी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ का स्थानांतरण विकास आयुक्त पद पर कर दिया। इसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग से भी जारी कर दी गई।
अधिसूचना के मुताबिक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव, मंत्रालय सचिवालय विभाग, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग एस सिद्धार्थ को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसके अलावा, अधिकारी हरजोत कौर को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के अपर मुख्य सचिव पद से तबादला कर राजस्व परिषद का अध्यक्ष सह सदस्य बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेंद्र को अगले आदेश तक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बताया गया है कि यह व्यवस्था एक सितंबर से लागू होगी।
इसी क्रम में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष सह वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन का अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।
अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग (अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव, निगरानी विभाग, परीक्षा नियंत्रक, बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन) अरविंद कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय का अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
एस सिद्धार्थ की पहचान एक सादगी पसंद अधिकारी की रही है। वह आम नागरिक की तरह कभी ट्रेन से सफर करते नजर आते हैं तो कभी खुद सब्जी खरीदने निकल जाते हैं।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव रहते हुए डॉ. एस सिद्धार्थ वीडियो कॉल से स्कूलों की निगरानी करते थे। इस दौरान स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं, पढ़ाई की व्यवस्था और शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लेते थे।
–.
एमएनपी/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ बने विकास आयुक्त
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)
.webp)

