सिमर कौर ने 'लाल परी' को लेकर खोले राज, बताया- दो अलग सुरों में गाया गाना
.webp)
मुंबई, 4 जून (.)। जानी-मानी सिंगर सिमर कौर ने फिल्म हाउसफुल 5 के गाने लाल परी पर अपने अनुभव साझा किए। सिमर ने बताया कि उन्होंने गाने को खास बनाने के लिए दो अलग-अलग सुरों में गाया, ताकि यह गाना लोगों के दिलों में आसानी से बस जाए। इसके अलावा, उन्होंने हनी सिंह की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उनका म्यूजिक उन्हें बहुत प्रेरित करता है।
सिमर कौर ने बताया कि जब उन्होंने लाल परी गाना रिकॉर्ड किया, तो हनी सिंह और लिरिसिस्ट अल्फाज ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। साथ ही गाने में जोश को बनाए रखा।
रिकॉर्डिंग के बारे में बात करते हुए सिमर ने कहा, जो भी लाल परी सुनेगा, वो खुद-ब-खुद उस गाने की धुन में झूमने लगेगा। हमें पहले से ही पता था कि यह गाना बड़ा हिट साबित होगा। रिलीज के समय मैं बहुत उत्साहित थी।
उन्होंने आगे कहा, हनी सिंह और अल्फाज दोनों के साथ काम करना एक खास अनुभव रहा। दोनों को मैं बहुत समय से जानती हूं, और उनके साथ रिकॉर्डिंग करना काफी मजेदार पल होता है। उनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। जब भी मैं कोई भी गाना रिकॉर्ड करती हूं, तो पूरी कोशिश करती हूं कि मैं उस गाने के मूड के अनुसार खुद को ढाल लूं।
सिंगर ने आगे कहा, मैंने लाल परी गाने को पूरे दिल से गाया है। इसमें अल्फाज और हनी सिंह दोनों ने मेरी खूब मदद की है। मेरे लिए यह पूरा अनुभव मजेदार और यादगार रहा।
सिमर कौर ने बताया कि उन्होंने गाने में एक खास म्यूजिकल स्टाइल डाला है, जिससे वह और भी खास बन गया। उन्होंने कहा, लाल परी को मैंने दो अलग-अलग सुरों में गाया है। दोनों सुरों का अपना एक अलग एहसास है। खासकर जो लो पिच वाला सुर है, वो एक अलग ही छाप छोड़ता है।
लाल परी गाना एक हाई-एनर्जी पार्टी एंथम है, इसे यो यो हनी सिंह और सिमर कौर ने गाया है। गाने के बोल हनी सिंह और अल्फाज ने लिखे हैं, और म्यूजिक भी हनी सिंह ने ही दिया है।
हाउसफुल 5 की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, निकितेन धीर, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है, जबकि साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है।
हाउसफुल 5 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
–.
पीके/एएस
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
सिमर कौर ने 'लाल परी' को लेकर खोले राज, बताया- दो अलग सुरों में गाया गाना
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)
.webp)



