सिरसा का बीजेपी व SAD के गठबंधन से इनकार:बोले -हम 2022 से ही अकेले चल रहे हैं; सच्चा अकाली दल कौन सा- INA NEWS

पंजाब में बीजेपी का शिरोमणि अकाल दल के साथ गठबंधन से बीजेपी के सीनियर नेता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने साफ इनकार किया है। वह आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे हुए थे। उनका कहना है कि पंजाब में हम 2022 से ही अकेले चल रहे हैं। पंजाब में बीजेपी अकेले ही चलेगी। शिरोमणि अकाली दल का ग्राफ बहुत नीचे जा चुका है। वहीं, उन्होंने कहा कि लैंड पूलिंग को वापस लेने के लिए मैं पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का धन्यवाद करता हूं। भगौड़ा दल जो पंजाब में लूटने के लिए आया था, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया है। वहीं, बीजेपी के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने भी सुखबीर बादल को सलाह दी है कि वह अपनी पार्टी पर चिंतन करें। बेअदबी के बाद इन्हें लोगों ने स्वीकार नहीं किया सिरसा ने कहा कि जब से शिरोमणि अकाली दल पार्टी पर बेअदबी के आरोप लगे हैं, उसके बाद इन लोगों ने इस लीडरशिप को मंजूर करने से मना कर दिया। पंजाब में अभी लोगों के अंदर एक बहुत बड़ी कन्फ्यूजन है कि सच्चा अकाली दल कौन सा है। एक अकाली दल कहता है कि हमें अकाल तख्त साहब ने बनाया, जबकि दूसरा कहता है कि हम सच्चे अकाली दल हैं। जल्दी ही लोगों को इस अकाली दल पर भी फैसला लेना होगा। श्री अकाल तख्त साहब से जो फैसला हुआ था, उस पर सभी को खड़े होना चाहिए। अकाल तख्त महान है, सिख कौम की शान है। किसान विजय दिवस मनाया पंजाब सरकार द्वारा लैंड पूलिंग वापस लेने पर आज पूरे पंजाब में किसान विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान पार्टी के पंजाब कार्यालय में एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी महारानी परनीत कौर समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे हुए थे।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |




