Entertainment: TV में बनी सीता, टॉयलेट में बैठकर पीती हैं कॉफी, 42 साल की ये एक्ट्रेस ग्लैमर में श्वेता तिवारी को देती हैं टक्कर! – #iNA

एक्टर्स जितना अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. फैन्स उनकी लाइफस्टाइल के बारे में भी सबकुछ जानने के लिए इच्छुक रहते हैं. हर इंसान में अच्छी और बुरी आदतें होती हैं, पर कुछ आदतें इतनी अजीबो-गरीब होती हैं कि चार लोगों के सामने बताई न जा सके. आज हम टीवी की सीता की बारे में ऐसा ही कुछ बताएंगे.
जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं, वो टीवी में माता सीता का किरदार निभा चुकी हैं. पर रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं. दो बेटियों की मम्मी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. साथ ही उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें व्लॉगिंग वीडियो डालती हैं. कौन हैं ये, जो पति के साथ नए शो में दिख रही हैं
जी हां, हम देबिना बनर्जी की बात कर रहे हैं. जो इस वक्त रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में दिख रही हैं. इस शो में उनके साथ पति गुरमीत चौधरी भी हैं. जिन्होंने पत्नी को लेकर एक बड़ा राज खोला. दरअसल ऐसा ही कुछ रुबीना दिलैक के पति अभिनव भी करते हैं.
देबिना बनर्जी कई शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. ‘रामायण’ में सीता, ‘चिड़ियाघर’ में मयूरी नारायण और ‘संतोषी मां में पौलोमी का रोल बखूबी निभाया है. वहीं ‘नच बलिए 6’, ‘खतरों के खिलाड़ी 5’ में भी काम किया है. एक्ट्रेस के बारे में पति ने बताया कि वो टॉयलेट में बैठकर कॉफी पीती हैं. हालांकि उन्होंने भी गुरमीत के बारे में कई राज खोले.
हालांकि, हिंदी के अलावा एक्ट्रेस इंग्लिश, तमिल और बंगाली भाषा में भी काम कर चुकी हैं. 15 फरवरी, 2011 में उन्होंने गुरमीत चौधरी से शादी की थी. कपल की दो बेटियां हैं, जिनके साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. साथ ही एक्ट्रेस फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.
देबिना बनर्जी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उन्हें इंस्टाग्राम पर 2.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. हालांकि, वजन को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. अब उन्होंने काफी वजन कम किया है. एक से बढ़कर एक तस्वीर शेयर करती हैं.
देबिना बनर्जी लंबे वक्त से टीवी से दूर हैं. वो बेटियों के साथ रहती हैं और उनका ध्यान रखती हैं. हालांकि, यूट्यूब चैनल को लेकर चर्चा में रहती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो 25 करोड़ रुपये की मालकिन हैं.
TV में बनी सीता, टॉयलेट में बैठकर पीती हैं कॉफी, 42 साल की ये एक्ट्रेस ग्लैमर में श्वेता तिवारी को देती हैं टक्कर!
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










