उत्तराखंड में बर्फबारी, केदारनाथ में तापमान -17°C:MP के इंदौर में ठंड का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा; बिहार में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट- INA NEWS

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में सोमवार दोपहर को तेज बर्फबारी हुई। पहाड़ पूरी तरह से सफेद नजर आए। पूरे राज्य में सर्दी बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में आज पाला गिरेगा। बर्फीली हवाओं ने मध्यप्रदेश में सर्दी बढ़ा दी है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। इंदौर में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। रात में यहां पारा 5.7 डिग्री रहा, जो साल 2015 से 2024 के बीच सबसे कम है। बिहार में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के कई इलाकों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। देशभर में मौसम की 3 तस्वीरें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button