Nation- हनीमून पर लापता हुई सोनम अब ऐसे मिलेगी! ज्योतिषी ने बता दिया वो तरीका, घरवालों ने कर दिया उपाय?- #NA

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी
मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून मनाने शिलांग गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या कर शव को गहरी खाई में फेंक दिया गया था. वहीं, उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है. इस बीच इंदौर में रहने वाले सोनम के पिता देवी सिंह ने बेटी के जल्द लौट आने की उम्मीद में एक ज्योतिषी के कहने पर सोनम की फोटो घर के बाहर उल्टी टांग दी है. ज्योतिषी का कहना है कि इस तरह का जतन करने से खोया हुआ इंसान वापस आ जाता है.
मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के नवविवाहित जोड़े में पति राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. वहीं, उनके पत्नी का अभी तक पता नहीं चल पाया है. सोनम इंदौर शहर स्थित बाणगंगा के गोविंद कॉलोनी की रहने वाली हैं, जिनकी शादी बीती 11 मई को कैट रोड इलाके के रहने वाले राजा रघुवंशी से हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी. शादी के बाद यह जोड़ा शिलांग गया था, जहां कुछ दिनों इसका परिवार से संपर्क कट गया था.
खाई में मिला राजा का शव
परिवार के कोशिशों के बाद दोनों की खोज की कवायद तेज हुई और फिर एक दिन राजा रघुवंशी की लाश खाई में पड़ी हुई मिली, जिसे बेहद ही बेरहमी से कत्ल के बाद नीचे फेंका गया था. अब मामले में सोनम का लापता चल रही है. अब सोनम के पिता ने एक ज्योतिषी के कहने पर अपने बेटी उल्टी फोटो के बाहर टांग दी है. उनका कहना है कि उन्हें एक ज्योतिषी ने ऐसे करने के लिए कहा है. ज्योतिषी ने बताया कि ऐसे करने से खोया हुआ इंसान वापस आ जाता है.
बीकॉम तक पढ़ी है सोनम
भाई गोविंद सिंह रघुवंशी ने बताया कि उनकी बहन सोनम बीकॉम पड़ी हुई है और वह मेरे साथ विजयनगर स्थित एक ऑफिस को संभालती है. वहीं, मांगलिक होने के कारण पिता देवी सिंह अपनी बेटी सोनम की शादी के लिए अलग-अलग जगह पर लड़के तलाश रहे थे. इसी के दौरान बेटे गोविंद ने पिता देवी सिंह को बताया की मेट्रोमोनियल साइट पर राजा रघुवंशी नामक एक युवक की प्रोफाइल मौजूद है और परिजन भी काफी अच्छे लग रहे हैं.
मांगलिक थे दोनों
इसके चलते पिता देवी सिंह ने राजा के परिजनों से बात की और फिर दोनों की कुंडली मिलाई गई. दोनों की कुंडली मिलाने पर पता कि दोनों की ही कुंडली मांगलिक है. जिसके चलते दोनों की उज्जैन में पूजा भी करवाई गई. इसके बाद ज्योतिषी ने बताया कि अब जल्द ही सब सामान्य हो जाएगा और शादी की तारीख भी निकाल दी गई. देवी सिंह अपनी बेटी सोनम की शादी दीपावली बाद करना चाहते थे, लेकिन राजा के पिता ने इतने दिनों तक रुकने की बात से इनकार कर दिया.
शिलांग में गायब
इसके बाद शादी जल्द ही कर दी, लेकिन सोनम और राजा ने घूमने जाने का प्लान 16 मई के आसपास ही बना लिया था और सोनम के पिता देवी सिंह का तो यह भी कहना है कि जब उनके दामाद राजा और उनकी बेटी सोनम कामाख्या देवी के दर्शन करने के लिए वहां पर गए तो संभवत वहीं से कोई अज्ञात व्यक्ति उनके पीछे लग गया और जैसे ही दोनों शिलांग पहुंचे और फिर वह अचानक वहां गायब हो गए. इस दौरान देवी सिंह ने अपने बेटे गोविंद से भी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात की.
गोविंद ने अपने पिता को कहा कि बहन जिंदा है, लेकिन शिलांग पुलिस उसे मृत समझ कर जांच कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सोनम की मां संगीता का कहना है कि मेरी बेटी जल्द ही वापस आ जाएगी और जिस तरह से हमारे दामाद के साथ घटनाक्रम घटित हुआ है. इस पर हमारी एक ही मांग है कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए.
हनीमून पर लापता हुई सोनम अब ऐसे मिलेगी! ज्योतिषी ने बता दिया वो तरीका, घरवालों ने कर दिया उपाय?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










