सोनिया गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं : राम कदम

नई दिल्ली, 21 जून (.)। इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के ईरान को भारत का पुराना मित्र कहने पर भाजपा नेता राम कदम ने सवाल उठाया है। कदम ने कहा कि सोनिया गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं है।

सोनिया गांधी का एक लेख कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। इस लेख में सोनिया गांधी ने ईरान को भारत का पुराना मित्र बताया है। साथ ही ईरान पर इजरायली हमले की निंदा की है।

सोनिया गांधी के इस लेख पर भाजपा नेता राम कदम ने शनिवार को समाचार एजेंसी . से बातचीत की। उन्होंने आपत्ति जताते हुए राज्यसभा सांसद की समझ पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, लगता है कि सोनिया गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं है, या फिर वह जानबूझकर एक खास धार्मिक समुदाय को खुश करने की कोशिश कर रही हैं। भारत का रुख हमेशा से बहुत साफ रहा है- भारत पूरी दुनिया में शांति चाहता है। जहां तक प्रधानमंत्री मोदी का सवाल है, वह देश के हित में फैसले लेंगे और सोनिया गांधी को इस बारे में निश्चिंत रहना चाहिए। उनके कार्यकाल में जब मुंबई में हमले होते थे तो यह लोग चुप रहते थे। अब यह लोग विदेश नीति पर बात करेंगे।

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों से पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। योग भारत का एक अतुल्य खजाना है। प्रधानमंत्री मोदी और हमारे देश के आध्यात्मिक गुरुओं जैसे बाबा रामदेव, श्री श्री रविशंकर और कई अन्य लोगों के प्रयासों के कारण आज पूरा विश्व प्राणायाम का अभ्यास कर रहा है। भारत के साथ ही साथ पूरा विश्व योग कर रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर संजय राउत की ओर से सामना में लिखे लेख पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस बोल चुके हैं कि संजय राउत सिर्फ बोल बचन करते हैं। उनका सामना अखबार रद्दी पेपर है। जिसे उनके कार्यकर्ता ही देखते हैं और पढ़ते हैं।

–.

डीकेएम/केआर

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

सोनिया गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं : राम कदम




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button