सोनिया गांधी को पेट में संक्रमण, 3 दिन से भर्ती:डॉक्टर बोले- टीम सेहत और खानपान पर नजर रख रही; शिमला में भी तबीयत बिगड़ी थी- INA NEWS

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पेट में हुआ संक्रमण ठीक हो रहा है। फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है। यह जानकारी नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के अध्यक्ष ने मंगलवार को दी। डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि सोनिया की हालत स्थिर है, इलाज का सर हो रहा है। उनके खान-पान पर निगरानी रखी जा रही है। एहतियात के तौर पर उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है। अस्पताल के अध्यक्ष ने बताया कि डॉ. एस नंदी और डॉ. अमिताभ यादव सोनिया गांधी के स्वास्थ्य और खान-पान पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। सोनिया को 15 जून की रात 9 बजे सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। इससे पहले शिमला में भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी। वे बेटी प्रियंका के फार्महाउस पर छुट्टियां बिताने गई थीं। मार्च 2024 में भी बिगड़ी थी सोनिया की तबीयत मार्च 2024 में भी सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के चलते दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 76 साल की सोनिया को बुखार आने की वजह से एडमिट किया गया था। सोनिया का इलाज कर रहे डॉ. डीएस राणा ने बताया कि सोनिया सीनियर कंसल्टेंट की निगरानी में हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इसके पहले 5 जनवरी 2024 को भी उन्हें वायरल इन्फेक्शन के चलते दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। सोनिया 2022 में कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थीं 12 जून 2022 को भी सोनिया गांधी को कोरोना होने के कारण गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 1 जून को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। लेकिन कोरोना के चलते तारीख बदल दी गई थी। सोनिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ED बोली- सोनिया-राहुल के खिलाफ केस बनता है: अपराध की आय से ₹142 करोड़ कमाए; नेशनल हेराल्ड केस की अगली सुनवाई जुलाई में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़े नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में चौथी सुनवाई हुई, इस दौरान ED ने कोर्ट को बताया कि, पहली नजर में सोनिया और राहुल के खिलाफ केस बनता है। दोनों ने अपराध की आय से 142 करोड़ रुपए कमाए हैं। ED की तरफ से दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि, इस मामले में 2 से 8 जुलाई तक रोजाना सुनवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button