जापान के 'डिफेंस व्हाइट पेपर' पर बवाल, दक्षिण कोरिया ने 'दोक्दो' को लेकर जताई आपत्ति

सोल, 15 जुलाई (.)। दक्षिण कोरियाई सरकार ने मंगलवार को जापान के डिफेंस व्हाइट पेपर में दोक्दो द्वीप समूह पर फिर से क्षेत्रीय दावा जताने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस मुद्दे पर आपत्ति जताने के लिए जापानी दूतावास के अधिकारियों को तलब किया गया है।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, सरकार दोक्दो पर जापान के अनुचित क्षेत्रीय दावे को दोहराने का कड़ा विरोध करती है। ऐतिहासिक, भौगोलिक और अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर यह द्वीप दक्षिण कोरिया का हिस्सा है।

प्रवक्ता ने जापान के दावे को तत्काल वापस लेने को कहा है। इसके साथ ही चेतावनी दी कि सरकार दोक्दो के संबंध में जापान की किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का कड़ा जवाब देगी।

सोल के रक्षा मंत्रालय ने भी इसे दोहराते हुए देश के क्षेत्रीय अधिकारों को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का करारा जवाब देने की कसम खाई है।

योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, दोनों मंत्रालयों ने शिकायत दर्ज कराने के लिए सोल स्थित जापानी दूतावास के अधिकारियों को तलब किया।

विदेश मंत्रालय ने दूतावास के कार्यवाहक मंत्री योशियासु इसेकी को तलब कर औपचारिक विरोध पत्र सौंपा, जबकि रक्षा मंत्रालय ने दूतावास के रक्षा मामलों के अटैशे को बुलाकर आपत्ति दर्ज की।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने जापान के फिर से दोक्दो पर क्षेत्रीय दावा करने और साथ ही बच्चों के लिए जारी की गई डिफेंस व्हाइट पेपर की प्रति में भी उस दावे को दोहराने पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

बच्चों के लिए डिफेंस व्हाइट पेपर 2021 से सिर्फ ऑनलाइन ही उपलब्ध था, लेकिन इस साल इसे एक पुस्तक के रूप में पब्लिश किया गया। पहली बार इसे प्राथमिक विद्यालयों में वितरित किया गया है।

जापान की कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने अपना डिफेंस व्हाइट पेपर जारी किया, जिसमें दोक्दो को जापानी नाम ताकेशिमा से संबोधित करते हुए उसे जापान का हिस्सा बताया गया।

डिफेंस व्हाइट पेपर में कहा गया कि इन द्वीपों को लेकर क्षेत्रीय विवाद अब भी अनसुलझा है। यह लगातार 21वां साल है जब इस आधिकारिक दस्तावेज में जापान ने दोक्दो पर अपना दावा जताया है।

दोक्दो लंबे समय से दक्षिण कोरिया और जापान के बीच तनाव का कारण बना हुआ है। टोक्यो लगातार अपने नीति दस्तावेजों, सार्वजनिक बयानों और स्कूल की किताबों में इन द्वीपों पर संप्रभुता का दावा करता रहा है।

दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया इन द्वीपों पर एक छोटी पुलिस टुकड़ी तैनात करते हुए प्रभावी रूप से नियंत्रण बनाए हुए है।

–.

आरएसजी/केआर

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

जापान के 'डिफेंस व्हाइट पेपर' पर बवाल, दक्षिण कोरिया ने 'दोक्दो' को लेकर जताई आपत्ति




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button