Nation- जिंदगी पटरी पर लौट आई… जेल से रिहा होने पर बोले SP नेता इरफान सोलंकी, कानपुर में हुआ ग्रैंड वेलकम- #NA

इरफान सोलंकी
कानपुर की सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हो गए. वो करीब तीन साल से जेल में बंद थे. इरफान की रिहाई ने जहां उनके समर्थकों को उत्साहित कर दिया वहीं परिवार में भी खुशियां लौट आई. इस बीच सोलंकी का बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि जिंदगी पटरी पर लौट आई है.
पत्रकारों से बात करते हुए इरफान सोलंकी ने जेल में बिताए एकांतवास को याद किया और शायराना अंदाज में कहा ‘मैं और मेरी तन्हाई अक्सर ये बातें करती थीं’. उन्होंने करीब करीब तीन साल तक जेल में रहने के बाद अपने परिवार से फिर से मिलने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है. 34 महीने बाद बाहर आए हैं. परिवार के बीच में हैं.
‘मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है’
सोलंकी ने कहा कि जैसे मैं इस मामले से बाहर आया हूं. उसी तरह ईडी के मामले में भी दोषमुक्त हो जाऊंगा. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है और उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा. इरफान सोलंकी ने कहा कि उनके खिलाफ मामले पूरी तरह झूठे हैं और उन्हें कानूनी प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है.
‘अल्लाह ने मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ा’
इसके साथ ही उन्होंने हाल के उप चुनावों में सीसामऊ विधानसभा सीट पर अपनी पत्नी नसीम सोलंकी की जीत के लिए अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि यह उनका संघर्ष और उनका विश्वास ही था जिसने उनकी पत्नी को विधायक बनाया. उन्होंने कहा ‘अल्लाह ने मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ा. वह इम्तिहान लेते हैं, लेकिन जीत भी देते हैं’.
कानपुर के मतदाताओं का जताया आभार
उन्होंने कानपुर के मतदाताओं की मिली जुली संस्कृति को लेकर कथित सरकारी दबाव के बावजूद दृढ़ता से खड़े रहने के लिए उनकी सराहना की. सोलंकी ने कहा कि हिंदू और मुस्लिमों ने इसे अपने चुनाव के तौर पर देखा. म दोनों समुदाय के लोगों ने उनके परिवार को सपोर्ट किया. लोगों ने यह मानकर मतदान किया जैसे वह खुद चुनाव लड़ रहे हों. यही वजह है कि वह सीट मेरे परिवार के पास बनी रही.
‘समय बहुत बलवान होता है’
पूर्व विधायक ने आगे कहा कि समय बहुत बलवान होता है. मेरा समय बदलना शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि आज उमर अंसारी भी जेल से बाहर आए हैं और हम भी आज जेल से रिहा होकर बाहर आ गए. उन्होंने कहा कि इस बार दशहरा और दिवाली हम घर पर मनाएंगे.
अखिलेश यादव ने मिलेंगे सोलंकी
इसके साथ ही इरफान सोलंकी ने ये भी बताया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की थी जो इस समय विदेश में हैं. उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव वापस आ जाएंगे वो तब उनसे मिलने जाएंगे. उन्होंने कहा कि सपा नेता डिंपल यादव, शिवपाल यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनकी पत्नी के लिए सक्रियता के साथ चुनाव प्रचार किया. उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी उनके साथ थी.
समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
34 महीने तक हिरासत में रहने के बाद जैसे ही इरफान सोलंकी मंगलवार को महाराजगंज जेल से बाहर आए तो उनके बच्चे उनके गले लग गए. वहीं विधायक पत्नी नसीम सोलंकी भी भावुक हो गईं. सोलंकी बुधवार तड़के जब अपने कानपुर आवास पहुंचे तो हीरो की तरह उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक उनका स्वागत करने के लिए मौजूद रहे. इस दौरान समर्थकों ने ‘जेल के ताले टूट गए, इरफान सोलंकी छूट गए, ‘देखो देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया; जैसे नारे लगाए और जमकर पटाखे फोड़े साथ ही फूल बरसाए.
जिंदगी पटरी पर लौट आई… जेल से रिहा होने पर बोले SP नेता इरफान सोलंकी, कानपुर में हुआ ग्रैंड वेलकम
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)




.webp)

