दिल्ली चुनाव में AAP को सपा-तृणमूल का सपोर्ट, कांग्रेस अकेली:अशोक गहलोत बोले- AAP हमारी विपक्षी, केजरीवाल बोले- कांग्रेस-भाजपा का गठबंधन उजागर- INA NEWS
![दिल्ली चुनाव में AAP को सपा-तृणमूल का सपोर्ट, कांग्रेस अकेली:अशोक गहलोत बोले- AAP हमारी विपक्षी, केजरीवाल बोले- कांग्रेस-भाजपा का गठबंधन उजागर- INA NEWS दिल्ली चुनाव में AAP को सपा-तृणमूल का सपोर्ट, कांग्रेस अकेली:अशोक गहलोत बोले- AAP हमारी विपक्षी, केजरीवाल बोले- कांग्रेस-भाजपा का गठबंधन उजागर- INA NEWS](http://images.bhaskarassets.com/thumb/730x0/web2images/521/2025/01/08/image-28_1736344484.png)
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ही I.N.D.I.A ब्लॉक की पार्टियां अलग-थलग नजर आ रही हैं। AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को समर्थन करने के लिए शुक्रिया कहा है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में AAP हमारी विरोधी है। केजरीवाल जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं कि उनकी पार्टी दोबारा चुनाव जीतेंगे। इस बयान पर केजरीवाल ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का सीक्रेट गठबंधन उजागर हो गया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। केजरीवाल ने कहा- सच्चाई बताने के लिए गहलोत जी को धन्यवाद केजरीवाल ने कहा- गहलोत जी, आपने साफ कर दिया कि दिल्ली में AAP कांग्रेस का विपक्ष है। भाजपा पर आप चुप रहे। लोगों को भी यही लग रहा था कि कांग्रेस के लिए AAP विपक्ष है और बीजेपी पार्टनर है। अभी तक आप दोनों के बीच ये सहयोग चोरी छिपे था। आज आपने इसे सार्वजनिक कर दिया। इस स्पष्टीकरण के लिए दिल्ली की जनता की और से धन्यवाद। गहलोत बोले- केजरीवाल कैसे कह सकते हैं भाजपा-कांग्रेस साथ हैं
अशोक गहलोत ने कहा, “अरविंद केजरीवाल जब चुनाव में उतरते हैं तो उनके अपने पैंतरे और गणित होता है। लेकिन वह यह कैसे कह सकते हैं कि भाजपा और कांग्रेस साथ में चुनाव लड़ रहे हैं। वो जानते हैं कि ये असंभव है। मैं कहता हूं कि राजनीति चलती रहेगी, लेकिन हमने राजस्थान में जो स्वास्थ्य योजना लागू की है, उसे देखें। केंद्र भी इसे देखे और विचार करे।” AAP के साथ 3 पार्टियां, कांग्रेस के साथ कोई नहीं
दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना UBT का सपोर्ट मिल चुका है। केजरीवाल ने दोनों नेताओं को समर्थन के लिए शुक्रिया कहा है। शिवसेना UTB नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले प्रोजेक्ट लॉन्च किए और फिर 5 साल कुछ नहीं किया। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |