Tach – स्मार्टफोन का अगला दौर? SpaceX तैयार कर रहा अलग तरह का डिवाइस, सीधे सैटेलाइट से जुड़ेगा इंटरनेट

Last Updated:

रिपोर्ट्स के मुताबिक Elon Musk की कंपनी SpaceX एक ऐसे नए मोबाइल डिवाइस पर काम कर सकती है, जो सीधे Starlink सैटेलाइट इंटरनेट से जुड़ा होगा और ऑन-डिवाइस AI पर आधारित होगा…

Zoom

SpaceX का सीक्रेट प्रोजेक्ट.

स्मार्टफोन पहले से ज्यादा पावरफुल हो चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से उनमें खास बदलाव देखने को नहीं मिला है. ज्यादातर फोन एक जैसे दिखते हैं और उनके बीच फर्क सिर्फ कैमरा, प्रोसेसर और डिस्प्ले तक सीमित रह गया है. इसी बीच अब Elon Musk की कंपनी SpaceX को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी एक नए तरह के मोबाइल डिवाइस पर काम कर सकती है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, SpaceX ऐसा डिवाइस तैयार कर रहा है जो सीधे Starlink सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क से कनेक्ट हो सके. इसका मकसद एक ऐसा प्रोडक्ट बनाना है, जो नॉर्मल स्मार्टफोन के रोल को चुनौती दे सके. हालांकि, Elon Musk ने सोशल मीडिया पर कहा है कि उनकी कंपनी ‘फोन’ नहीं बना रही है, लेकिन उन्होंने यह भी साफ नहीं किया कि कोई डिवाइस विकसित नहीं हो रहा.

क्या आने वाला है ‘AI-फर्स्ट’ फोन?
मस्क पहले भी संकेत दे चुके हैं कि Starlink से जुड़ा कोई खास डिवाइस बन सकता है. उनके मुताबिक, ऐसा प्रोडक्ट मौजूदा स्मार्टफोन से काफी अलग होगा और इसे ‘AI परफॉर्मेंस प्रति वॉट’ के हिसाब से डिजाइन किया जा सकता है. यानी यह डिवाइस क्लाउड पर निर्भर रहने के बजाय ऑन-डिवाइस AI पर ज्यादा फोकस कर सकता है.

ये कदम Musk की दूसरी कंपनियों की रणनीति से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा है. SpaceX ने हाल ही में xAI का अधिग्रहण किया है, जो Grok नाम के AI चैटबॉट पर काम कर रही है. ऐसे में नया डिवाइस Starlink इंटरनेट और Grok AI दोनों का कॉम्बिनेशन बन सकता है.

फिलहाल SpaceX पहले से ही T-Mobile के साथ मिलकर कुछ स्मार्टफोन्स को Starlink से कनेक्ट करने की तकनीक पर काम कर रहा है. लेकिन अगर कंपनी खुद का डिवाइस लॉन्च करती है, तो वह हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और नेटवर्क पर पूरा कंट्रोल रख सकेगी.

हालांकि, स्मार्टफोन का विकल्प बनाना आसान नहीं है. पहले भी AI आधारित कुछ डिवाइस आए, लेकिन वे ज्यादा सफल नहीं हो पाए. अब देखना होगा कि Musk का यह नया प्रयोग टेक इंडस्ट्री में कितना बड़ा बदलाव लाता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

SpaceX तैयार कर रहा अलग तरह का डिवाइस, सीधे सैटेलाइट से जुड़ेगा इंटरनेट


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News