Nation- मराठी बोलो या बाहर निकलो… मुंबई लोकल में पहुंचा भाषा विवाद, देखें VIDEO- #NA

मुंबई लोकल में महिलाओं में बहस.
महाराष्ट्र में भाषा विवाद तूल पकड़ते जा रहा है. अब मराठी और हिंदी का भाषा विवाद मुंबई की लोकल ट्रेन में देखा गया है. लोकल ट्रेनों को मुंबई की जान कहा जाता है. इन लोकल ट्रेनों में रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिन कभी-कभी भीड़-भाड़ के समय लोकल ट्रेनों में बहस देखने को मिलती है. ऐसी ही एक घटना सेंट्रल लाइन पर एक भीड़-भाड़ वाली लोकल ट्रेन के डिब्बे में हुई. इस डिब्बे में महिलाओं के दो समूहों के बीच बहस हो गई और मराठी नहीं बोलने पर बाहर जाने के लिए कहा गया है. मराठी और हिंदी विवाद पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
महाराष्ट्र में मराठी भाषा को थोपे जाने को लेकर हाल ही में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) जैसी पार्टियों ने राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में यह मुद्दा उठाया है.
मुंबई लोकल में पहुंचा भाषा विवाद
17 सेकंड के वायरल वीडियो में एक भीड़ भरे डिब्बे में छह महिलाओं के बीच बहस होती दिखाई दे रही है. वीडियो की शुरुआत में, कैमरे के फ्रेम से बाहर खड़ी एक महिला यात्रियों के एक समूह को गालियां देती सुनाई दे रही है. बहस में शामिल एक महिला कहती है, “मुंबई में रहना है तो मराठी बोलो, वरना बाहर निकल जाओ.” महिलाओं का एक और समूह भी इस बहस में शामिल दिखाई देता है.
Maharashtra Language Row: Mumbai की सेंट्रल रेलवे Local ट्रेन के लेडीज कोच में शुक्रवार शाम Marathi vs Hindi Controversy को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। सीट को लेकर शुरू हुआ ये मामूली विवाद देखते ही देखते भाषाई टकराव में बदल गया… #mumbailocaltrain #marathi #uddhavthackerayspeech pic.twitter.com/IpDWaBMSl0
— DD News UP (@DDNewsUP) July 20, 2025
रेलवे अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है, जो मध्य रेलवे के महिला डिब्बे में हुई बताई जा रही है. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. मुंबई की भीड़-भाड़ वाली लोकल ट्रेनों में बहस और छोटे-मोटे झगड़े आम बात हैं, लेकिन महाराष्ट्र में चल रहे भाषाई विवाद की पृष्ठभूमि में मराठी भाषा को लेकर विवाद और गहरा गया.
मराठी नहीं बोलने पर मारपीट
हाल ही में, गुरुवार को मुंबई के विक्रोली में एक दुकानदार पर मनसे कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर इसलिए हमला किया, क्योंकि उसने मराठी समुदाय का अपमान करने वाला एक व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट किया था, इसी तरह, ठाणे में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा मराठी न बोलने पर एक फ़ूड स्टॉल मालिक पर हमला करने का एक वीडियो सामने आया है. मुंबई के मीरा रोड में भी मराठी न बोलने पर एक दुकानदार और एक ऑटोरिक्शा चालक की पिटाई की घटनाएं सामने आई हैं.
इनपुट- टीवी9 मराठी
मराठी बोलो या बाहर निकलो… मुंबई लोकल में पहुंचा भाषा विवाद, देखें VIDEO
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)

.webp)

.webp)

