अजमेर में ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार कार,2 की मौत:गाड़ी के परखच्चे उड़े, बॉडी फंसी; राजस्थान घूमने आए थे युवक-युवती- INA NEWS

अजमेर में एक तेज रफ्तार कार ट्रेलर में घुस गई। एक्सीडेंट में राजस्थान घूमने आए एक युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। शव भी कार के मलबे में बुरी तरह फंस गए। एक्सीडेंट बुधवार सुबह 5 बजे नेशनल हाईवे-48 पर खेड़ा तिराहे के पास हुआ। पुलिस के अनुसार युवक दीपक नागर (21) गौतमबुद्ध नगर (यूपी) और युवती तान्या यादव दिल्ली की रहने वाली थी। यूपी नंबर की कार, लड़की ड्राइव कर रही थी पुलिस के अनुसार कार का रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश का है। गाड़ी दिल्ली के कमला नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली तान्या पुत्री शिवराम यादव ड्राइव कर रही थी। जबकि, दादरी (गौतमबुद्ध नगर) क्षेत्र का रहने वाला दीपक पुत्र उदयवीर सिंह ड्राइवर के साइड वाली सीट पर बैठा था। जानकारी के अनुसार खेड़ा तिराहे के पास कार के आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस कारण एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कार का अगला हिस्से पूरी तरह खत्म हो गया। कार के एयरबैग भी खुले, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घूमने के लिए राजस्थान आए थे। परिजनों के आने पर होगा पोस्टमार्टम नसीराबाद सीओ कृष्ण कुमार यादव ने बताया- हादसा बुधवार को करीब सुबह सवा पांच बजे हुआ। हादसे में कार सवार युवक -युवती की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट की जानकारी परिजनों को दे दी गई। उनके आने पर ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दोनों के शव श्रीनगर के हॉस्पिटल में रखवाए गए हैं। श्रीनगर थाने के ASI श्रवण ने बताया-हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस तलाश कर रही है। (इनपुट सहयोग -रघुनंदन, योगेश कुमावत, श्रीनगर)

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button