Sport : अभिषेक शर्मा चौथे टी-20 मैच में बना सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड, किसी के लिए लगाना है एक सिक्स, तो किसी के लिए बनाने हैं 25 रन #INA

Abhishek Sharma Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में सभी की नजरें सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी, जो इस मैच में एक या दो नहीं बल्कि तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. अभिषेक जिस खतरनाक फॉर्म में हैं, उन्हें देखकर कहना गलत नहीं होगा कि बड़ी ही आसानी से वह ये तीनों ही रिकॉर्ड अपने ना कर सकते हैं. तो आइए आपको इस आर्टिकल में उसके बारे में बताते हैं.
एक सिक्स लगाते ही अभिषेक शर्मा बनेंगे सिक्सर किंग
टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास T20I क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है. दरअसल, फिलहाल एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम पर दर्ज हैं, जिन्होंने साल 2022 में 68 छक्के लगा दिए थे. अब तक इस पर अकेले सूर्या का ही नाम लिखा था, लेकिन अब पिछले मैच में 5 छक्के लगाने के साथ ही अभिषेक शर्मा उनकी बराबरी पर आकर खड़े हो गए हैं.
𝙎𝙪𝙢𝙥𝙩𝙪𝙤𝙪𝙨 𝙎𝙩𝙧𝙤𝙠𝙚𝙨 🔥
Abhishek Sharma looking unstoppable in Indore 🍿
Updates ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/n93uV3DJcK
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
अभिषेक ने भी इस साल टी20 इंटरनेशनल में अब तक 68 सिक्स लगा दिए हैं. इसका मतलब है कि एक और सिक्स लगाते ही अभिषेक शर्मा सूर्यकुमार यादव के आगे निकल जाएंगे. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अभिषेक शर्मा अगले मैच में अगर एक छक्का लगाने में कामयाब होते हैं, तो वह इस मामले में सूर्या को पीछे छोड़ते हुए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
The Abhishek Sharma Show in Indore! 🤩
He brings up a scintillating 18-ball 5️⃣0️⃣ 🔥#TeamIndia 87/1 after just 6 overs.
Updates ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn#INDvWI | @mflone_ | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/Uu4QRXiYrF
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
अभिषेक शर्मा पूरे करेंगे 1000 रन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान र अभिषेक अगर भारत के खिलाफ 25 रन बना लेते हैं, तो वह राजीव गांधी स्टेडियम में एक हजार रन पूरे कर लेंगे. पूर्व दिग्गज ओपनर शिखर धवन ही ऐसे इकलौते भारतीय बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने इस मैदान पर 1000 से ज्यादा टी20 रन बनाए हैं. ऐसे में अब अगर अभिषेक शर्मा चौथे टी20 मैच में 25 रन और बना लेते हैं, तो वो इस ऐतिहासिक मैदान पर 1000 टी20 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.
The batting talent you know 🔥
The reason you don’t 😄🎥 Prince Yadav and Abhishek Sharma reveal it in this 𝙛𝙪𝙣 𝙗𝙖𝙩 𝙨𝙩𝙤𝙧𝙮 👌 – By @ameyatilak #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @OfficialAbhi04 https://t.co/fl4WZkuKrr
— BCCI (@BCCI) October 12, 2026
79 रन बनाकर अभिषेक शर्मा करेंगे एक और बड़ा कारनामा
अभिषेक शर्मा ने साल 2026 में एक हजार टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. इसके लिए उन्हें 79 रन बनाने होंगे और वह जिस खतरनाक फॉर्म में हैं, उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वह इस माइलस्टोन को आसानी से हासिल कर सकते हैं. अभिषेक के आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने साल 2026 में अब तक 32 मैच खेले हैं, जिसकी 32 पारियों में 206.50 की स्ट्राइक रेट और 29.70 के औसत से 921 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 89 चौके और 68 छक्के लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली और रोहित शर्मा अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे? नोट कर लें भारत की अगली ODI सीरीज का शेड्यूल
अभिषेक शर्मा चौथे टी-20 मैच में बना सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड, किसी के लिए लगाना है एक सिक्स, तो किसी के लिए बनाने हैं 25 रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,