Sport : ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश शर्मसार! मात्र 54 रनों पर ऑलआउट, मोबाइल नंबर जैसा बना स्कोर कार्ड #INA

Bangladesh : बांग्लादेश क्रिकेट टीम के एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है. बांग्लादेश की टीम महज 54 रनों पर ढेर हो गई. इसके साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने 38 रनों से बांग्लादेश को वॉर्म-अप मैच में रौंद दिया. बांग्लादेश दूसरी पारी में टीम के 9 बल्लेबाज 6 रनों से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाए. वहीं एकमात्र बल्लेबाज ऐसा था, जिसने सिर्फ 22 रनों की पारी खेली. इस शर्मनाक खेल ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की कमजोरी को फिर से उजागकर कर दिया है.
बांग्लादेश के 9 बल्लेबाज 7 रन से पहले ढेर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के आगे दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 54 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस दौरान बांग्लादेश के लिए सिर्फ 22 रन तंजीद हसन ने बनाए. शादमान इस्लाम ने 6, मोमिनुल हक ने 6, सौम्या सरकार ने 5 और मुशफिकुर रहीम ने 2, अमित हसन ने 4, नजमुल हुसैन शान्तो ने 0, मेहदी हसन मिराज ने 6, हसन महमूद ने 2, तस्किन अहमद ने 0 और एबादोत हुसैन 0 का स्कोर किया. टीम के 3 बल्लेबाज शून्य पर ही आउट हो गए. इसके साथ ही उनका स्कोरबोर्ड किसी मोबाइल नंबर की तरह लग रहा है.
Day 2 Stumps 🇧🇩🏏 Bangladesh trail by 73 runs at the end of Day 2 against Cricket Australia XI in Darwin.
Bangladesh Tour of Australia 2026 🇧🇩🇦🇺#Bangladesh #Tigers #Cricket #BANvAUS pic.twitter.com/NyWXhJyq38
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 7, 2026
एक ही गेंदबाज ने चटकाए 8 विकेट
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के 22 साल के युवा तेज गेंदबाज कैंपबेल थॉम्पसन ने बांग्लादेश के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया. इस बाएं हाथ के पेसर ने अपनी धारधार गेंदबाजी से बांग्लादेश बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और सिर्फ 25 रन देकर 8 विकेट चटका डाले. उन्होंने शुक्रवार शाम को 2 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद उन्होंने शनिवार की सुबह घातक गेंदबाजी की और 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. बांग्लादेश ने सुबह के सेशन में सिर्फ 35 रन जोड़कर अपने 8 विकेट गंवा खो दिए, जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
BANGLADESH BOLWED OUT FOR 54 RUNS vs CRICKET AUSTRALIA XI.
Campbell Thompson: 11-2-25-8, Sensational bowling stuff v Bangladesh on D3. 🇦🇺
Cricket Australia XI defeated Bangladesh by innings and 38 runs. pic.twitter.com/DEI0yfXE0t
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 8, 2026
ऑस्ट्रेलिया के इन बल्लेबाजों ने किया कमाल
बांग्लादेश ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे. उनके लिए महेंदी हसन मिराज ने 109 रनों की पारी खेली थी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI की ओर से पहली पारी में टीग वाइली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और शानदार शतक जड़ा था. इसके अलावा जेक डोरेन ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और कुल 92 रन बनाए. 22 साल के वाइली ने 177 गेंदों में 130 रनों की शानदार पारी खेली. डोरेन ने 92 रनों की पारी खेली. इन दोनों के बीच 167 रनों की अहम साझेदारी हुई. टीम के लिए कप्तान कर्टिस पैटरसन ने 53 रनों का योगदान दिया. इसके बदौलत क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने 355 रन बनाए.
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच कब और कहां होंगे मैच?
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच 13 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज का अंत 26 अगस्त को दूसरे टेस्ट मैच के समापन के बाद होगी. पहला मैच 13 से 17 अगस्त तक डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच 22 से 26 अगस्त तक साउथ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश क्रिकेट टीम की असली परीक्षा होने वाली है.
ये भी पढ़ें : भारतीय क्रिकेटर्स ने गुपचुप तरीके से 7 साल बड़ी लड़की से रचाई शादी, कौन हैं KKR के स्टार ऑलराउंडर की पत्नी?
ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश शर्मसार! मात्र 54 रनों पर ऑलआउट, मोबाइल नंबर जैसा बना स्कोर कार्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,