Sport : कब-कहां और किस तारीख को खेली जाएगी विमेंस चैंपियन ट्रॉफी, जानिए कितनी टीमें लेंगी टूर्नामेंट में हिस्सा #INA

ICC Womens Champions Trophy 2027 : महिला क्रिकेट में एक नया अध्य्याय शुरू होने जा रहा है. ये नया चैप्टर इसी साल यानी फरवरी 2027 में शुरू होने वाला है, जब आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी का पहला एडिशन भारत में 14 से 28 फरवरी तक खेला जाएगा. ये छह टीमों का टूर्नामेंट आईसीसी महिला टीम रैंकिंग में टॉप रैंक वाली टीमों को एक तेज टी20 कॉम्पिटिशन के लिए एक साथ लाएगा, जिसमें पहले विनर को ताज पहनाया जाएगा. 

कब और कहां होगा टूर्नामेंट 

आपको बता दें कि, पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 14 से 28 फरवरी 2027 तक भारत में होगी. यह टूर्नामेंट दो जगहों पर खेला जाएगा. मुंबई में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा में वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट के सभी मुकाबले खेले जाएंगे. आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता पहली विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि विमेंस क्रिकेट में एक नया चैप्टर शुरू हो रहा है.

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें

आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 यानी पहले एडिशन में छह टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें भारतीय क्रिकेट टीम पर सभी फैंस की नजरें रहने वाली हैं, क्योंकि इंडियन क्रिकेट टीम ने अपने ही घर में साल 2025 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था. अब उसके पास भारत में होने वाली पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का मौका होगा. 

  1. ऑस्ट्रेलिया
  2. इंग्लैंड
  3. भारत
  4. न्यूज़ीलैंड
  5. साउथ अफ्रीका
  6. श्रीलंका

आपको बताते चलें कि, इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने 6 जुलाई 2026 की क्वालिफिकेशन कट-ऑफ तारीख तक आईसीसी विमेंस टी20 टीम रैंकिंग में अपनी जगह पक्की की, जिसमें भारत होस्ट देश के तौर पर शामिल है.

टूर्नामेंट का पूरा फॉर्मेट

विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिसमें सभी छह टीमें एक ही राउंड-रॉबिन लीग में खेलेंगी. हर टीम दूसरी पांच टीमों से एक बार खेलेगी, जिससे 15 लीग-स्टेज मैच होंगे. स्टैंडिंग में टॉप दो टीमें फिर फाइनल में पहुंचेंगी, जो 28 फरवरी 2027 को होना है. टूर्नामेंट के दौरान कुल 16 मैच खेले जाएंगे, जिसमें फाइनल की विजेता टीम को पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन का ताज पहनाया जाएगा.

टूर्नामेंट का महत्व

विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से आईसीसी विमेंस क्रिकेट कैलेंडर में आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के साथ एक और बड़ा इवेंट जुड़ गया है. पहला एडिशन आईसीसी विमेंस इवेंट्स के इतिहास में एक नए चैप्टर की शुरुआत भी करेगा, जिसमें हिस्सा लेने वाली छह टीमें पहली चैंपियन बनने के गौरव के लिए मुकाबला करेंगी.

भारत के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कई स्टार खिलाड़ियों पर आगामी मुकाबलों में खास निगाहें रहेंगी. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से ओपनिंग में आक्रामक शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर मिडिल ऑर्डर में अपनी बल्लेबाजी से अहम भूमिका निभा सकती हैं. जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष भी बल्ले से टीम को मजबूती देंगी. वहीं, दीप्ति शर्मा अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं. गेंदबाजी में क्रांति गौड़ जैसी युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी. इन सभी खिलाड़ियों का योगदान भारतीय टीम की सफलता में निर्णायक साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें : वनडे क्रिकेट में किन 10 महिला क्रिकेटर ने भारत के लिए लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, जानिए टॉप पर कौन सी प्लेयर मौजूद

कब-कहां और किस तारीख को खेली जाएगी विमेंस चैंपियन ट्रॉफी, जानिए कितनी टीमें लेंगी टूर्नामेंट में हिस्सा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button