Sport : कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच, जानिए किन दिन मैदान पर रोहित और विराट का दिखेगा जलवा #INA

India vs New Zealand 1st ODI : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं. इस सयम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका अंतिम मुकाबला बाकी है. इस सीरीज के खत्म होने के तुरंत बाद यानी सिर्फ 2 दिन के अंदर टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज करना है. शुभमन गिल की कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज में दो-दो हाथ करती हुई नजर आएगी. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी भी एक्शन में नजर आने वाले हैं. उससे पहले आज हम आपको बताएंगे कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितनी तारीख को खेला जाएगा. 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत नवंबर के पहले ही हफ्ते में हो जाएगी. इस सीरीज के शुरुआत तीन मैचों में शुभमन गिल के साथ उपकप्तानी का जिम्मा श्रेयस अय्यर को मिलेगा. वहीं चौथे और पांचवें वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे और उनके ड्यूपटी ईशान किशन बनेंगे, क्योंकि शुभमन गिल समेत कई अन्य खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी करने के लिए चौथे और पांचवें वनडे से बाहर हो जाएंगे. तो आइए भारत-न्यूजीलैंड के पहले वनडे मैच की डिटेल्स जानते हैं.

 कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला वनडे मैच 4 नवंबर को खेला जाएगा. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली बुधवार के दिन एक्शन में नजर आएंगे. इस मैच में सभी फैंस की नजरें विराट और रोहित पर रहने वाली हैं. 

कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला पहला वनडे मैच न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच पहले वनडे में टक्कर ईडन पार्क स्टेडियम में होने वाली है, जो एक हाईस्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है.

कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस को सुबह-सुबह ही 50-50 ओवर का एक्शन देखने के लिए मिलेगा. इस मैच में अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज के हाथों में भारतीय पेस अटैक की कमान होगी.

कितने बजे होगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच का टॉस

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच का टॉस भारतीय समय के अनुसार 7 बजे टॉस होगा. वहीं ये मुकाबला न्यूजीलैंड के समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा, जबकि लोकल समय के मुताबकि 2:30 पर टॉस होगा.

कहां देखे पाएंगे भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी में प्रसारण होगा. वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. इसका प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वाड

पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत का स्क्वाड – शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए), औकिब नबी.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वाड –  श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान/विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र  (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में हुआ बड़ा बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा के बाहर होने के बाद इस तेज गेंदबाज को मिला चांस

कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच, जानिए किन दिन मैदान पर रोहित और विराट का दिखेगा जलवा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button