Sport : कौन हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज? टॉप-10 में 3 खिलाड़ी अभी भी हैं टीम इंडिया का हिस्सा #INA

Most ODI Runs Against New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फिलहाल 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जिसके खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी और आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा. तो आइए इस सीरीज के शुरू होने से पहले आपको उन टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने कीवी टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाए हैं. लिस्ट में 3 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो मौजूदा समय में भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं.

10- शुभमन गिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 10वें नंबर पर शुभमन गिल का नाम आता है. शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 से अब तक 15 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 102.84 की स्ट्राइक रेट और 63.16 के औसत से 758 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं.

9- अजय जडेजा

अजय जडेजा का नाम लिस्ट में 9वें स्थान पर आता है. उन्होंने 1992 से 1999 के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ 28 वनडे मैच खेले, जिसकी 25 पारियों में उन्होंने 43.57 के औसत और 65.61 की स्ट्राइक रेट से 828 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक लगाए. वह एक बार शून्य पर भी आउट हुए.

8- एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में आठवें स्थान पर आते हैं. उन्होंने 2005 से 2019 के बीच कीवी टीम के खिलाफ 28 वनडे मैच खेले, जिसकी 26 पारियों में 82.45 की स्ट्राइक रेट और 58.25 के औसत से 932 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक निकले. वह 1 बार शून्य पर आउट हुए.

7- राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर आते हैं. द्रविड़ ने 1997 से 2009 के बीच कीवी टीम के खिलाफ 31 वनडे मैच खेले, जिसकी 31 पारियों में 69.58 की स्ट्राइक रेट और 41.28 के औसत से 1032 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक औऱ 5 अर्धशतक लगाए.

6- सौरव गांगुली

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर सौरव गांगुली का नाम आता है. गांगुली ने 1997 से 2005 के बीच 32 वनडे मैच खेले, जिसकी 31 पारियों में 74.20 की स्ट्राइक रेट और 35.96 के औसत से 1079 रन बनाए हैं. गांगुली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 शतक, 6 अर्धशतक लगाए. वह 3 बार शून्य पर आउट हुए.

5- मोहम्मद अजहरुद्दीन

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम आता है. अजहरुद्दीन ने 1985 से 1999 तक कीवी टीम के खिलाफ 40 वनडे मैच खेले, जिसकी 39 पारियों में 75.38 की स्ट्राइक रेट और 36.06 के औशत से 1118 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी बार शून्य पर आउट नहीं हुए.

4- रोहित शर्मा

रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-4 स्थान पर आते हैं. हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने 2009 से अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 32 पारियों में 85.26 की स्ट्राइक रेट और 36.58 के औसत से 1134 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं. वह एक भी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ शून्य पर आउट नहीं हुए हैं.

3- वीरेंद्र सहवाग

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है. सहवाग ने 2001 से 2010 के बीच 23 मैच खेले, जिसकी 23 पारियों में उन्होंने 103.95 की स्ट्राइक रेट और 52.59 के औसत से 1157 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 3 अर्धशतक लगाए. वह 2 बार कीवी टीम के खिलाफ शून्य पर आउट हुए.

2- सचिन तेंदुलकर

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. सचिन ने 1990 से 2009 तक कीवी टीम के खिलाफ 42 मैच खेले, जिसकी 41 पारियों में 95.36 की स्ट्राइक रेट और 46.05 के औसत से 1750 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए. वह कीवी टीम के खिलाफ 4 बार वनडे में शून्य पर आउट हुए.

1- विराट कोहली

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली हैं. विराट ने 2010 से अब तक कीवी टीम के खिलाफ 36 मैचों की 36 पारियों में 96.63 की स्ट्राइक रेट और 57.48 के औसत से 1897 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं. वह कीवी टीम के खिलाफ एक बार ही शून्य पर आउट हुए हैं. बताते चलें, इस लिस्ट में शामिल 3 बल्लेबाज मौजूदा टीम इंडिया का हिस्सा हैं, जो न्यूजीलैंड दौरे पर आई है. इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल का नाम लिस्ट में शामिल है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

रैंक

बल्लेबाज

मैच

पारियां

रन

औसत

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

शून्य

1

विराट कोहली

36

—

1897

57.48

96.63

7

10

1

2

सचिन तेंदुलकर

42

41

1750

46.05

95.36

5

8

4

3

वीरेंद्र सहवाग

23

23

1157

52.59

103.95

6

3

2

4

रोहित शर्मा

34

32

1134

36.58

85.26

2

6

0

5

मोहम्मद अजहरुद्दीन

40

39

1118

36.06

75.38

1

7

0

6

सौरव गांगुली

32

31

1079

35.96

74.20

3

6

3

7

राहुल द्रविड़

31

31

1032

41.28

69.58

2

5

0

8

एमएस धोनी

28

26

932

58.25

82.45

2

5

1

9

अजय जडेजा

28

25

828

43.57

65.61

0

7

1

10

शुभमन गिल

15

15

758

63.16

102.84

2

4

0

ये भी पढ़ें: बदल जाएगी टाइमिंग! सुबह-सुबह इतने बजे शुरू हो जाएंगे वनडे मैच, एक्शन में दिखेंगे रोहित-विराट, नोट कर लीजिए सही टाइमिंग

कौन हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज? टॉप-10 में 3 खिलाड़ी अभी भी हैं टीम इंडिया का हिस्सा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button