Sport : क्या अभी भी WTC फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया? हर हाल में करना होगा ये काम, सामने आया नया समीकरण #INA

WTC Points Table: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के साथ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया ने इस सीरीज को जीत तो लिया, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद को झटका लगा है. अब भारत के लिए फाइनल में पहुंचना उतना आसान नहीं रहा है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि टीम इंडिया को अब फाइनल तक पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे और वो क्या समीकरण है, जिसकी मदद से टीम इंडिया अगले राउंड तक पहुंच सकती है.

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के साथ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीत लिया. मगर, सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम जीत नहीं पाई और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस ड्रॉ की वजह से टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में काफी नुकसान झेलना पड़ा. जहां, भारत को जीतकर 12 अंक मिल सकते थे, वहीं सिर्फ 4 अंक के साथ संतोष करना पड़ा.

नतीजन, टीम इंडिया अंक तालिका में 5वें स्थान पर ही बनी रही. भारतीय टीम ने इस संस्करण में अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं, 4 मैच हारे हैं और 2 मैच ड्रॉ हुए हैं. इस तरह टीम इंडिया 68 अंक और 51.52 PCT के साथ पांचवें पायदान पर काबिज है.

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने होंगे?

टीम इंडिया अभी भी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए उसका रास्ता बहुत कठिन है और उसे लगभग चमत्कार करना होगा. टीम इंडिया को अपने बचे हुए सभी 7 मैचों में से कम से कम 6 मैच जीतने होंगे और एक भी हारना नहीं होगा या अन्य टीमों के नतीजों पर पूरी तरह निर्भर रहना होगा.

अगर भारत 7 में से 6 मुकाबले जीतता है, तो वह करीब 65% अंक हासिल कर सकता है, जो फाइनल में जगह दिलाने के लिए सुरक्षित माना जा सकता है. हालांकि, इस बात में कोई दोराय नहीं है कि टीम इंडिया को दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा.

टीम इंडिया को किसके साथ मुकाबले खेलने हैं?

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद WTC 2025-27 में टीम इंडिया के अब 7 टेस्ट मैच बाकी हैं. भारत को ये मुकाबले दो टीमों न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट. अब देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया इन बचे हुए 7 में से कितने मैच जीतती है और इसके बाद ही डिसाइड होगा कि टीम फाइनल में पहुंचेगी या नहीं.

यहां देखें प्वॉइंट्स टेबल का हाल

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया108209680.00%
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00%
3न्यूजीलैंड64114072.22%
4बांग्लादेश53114055.56%
5भारत105416453.33%
6श्रीलंका51222053.33%
7 इंग्लैंड145815024.36%
8वेस्टइंडीज122803022.83%
9पाकिस्तान72521619/05%

ये भी पढ़ें: पैट कमिंस ने इमरान खान के लिए जताई चिंता, कोर्ट के आदेश और इलाज को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कह दी ये बड़ी बात

क्या अभी भी WTC फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया? हर हाल में करना होगा ये काम, सामने आया नया समीकरण





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button