Sport : 'मुझे लगता है कि हम…', श्रेयस अय्यर ने बताया इन खिलाड़ियों से हुई गलती, जिसका फायदा उठाकर मैच जीत गई वेस्टइंडीज #INA

Shreyas Iyer Statement: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 248 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया, लेकिन भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई. टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 223 रन बनाए और तभी 3 गेंद शेष रहते हुए ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया को वापस बुला लिया और भारत को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस करारी हार के बाद कैप्टन श्रेयस अय्यर ने जहां अपने बल्लेबाजों की तारीफ की, वहीं गेंदबाजों को सीधे तौर पर इस हार का जिम्मेदार ठहराया. आइए जानते हैं कि अय्यर ने मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में क्या-क्या कहा…

श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया हार का जिम्मेदार?

 

वेस्टइंडीज के दिए 248 रनों के मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम 9 विकेट के नुकसान पर 19.3 ओवरों में 223 रन ही बना पाई. फिर, कप्तान श्रेयस अय्यर ने चौंकाने वाला फैसला लिया और अपनी टीम को 3 गेंद शेष रहते हुए ही वापस बुला लिया और भारत को हार का सामना करना पड़ा.

भारत के प्रदर्शन और लक्ष्य का पीछा करते समय कहां कमी रह गई, इस पर श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “सब कुछ गेंदबाजी से शुरू हुआ. मुझे लगता है कि हम अपनी लाइन और लेंथ को सही ढंग से लागू नहीं कर पाए. 250 रनों का पीछा करते समय आपको एक पैटर्न को फॉलो करना होता है. टारगेट का पीछा करते समय हमारी स्ट्रैटजी अच्छी थी, लेकिन बदकिस्मती से हम गेंदबाजी में अपनी स्ट्रैटजी को सही से लागू नहीं कर पाए और यहीं पर हम थोड़े पीछे रह गए.”

अभिषेक शर्मा की जमकर की तारीफ

क्या अभिषेक शर्मा के शुरुआत में स्ट्राइक पर न होने से भारत की शुरुआत पर असर पड़ा? इसपर अय्यर ने कहा, “ऐसा नहीं है, उस समय भी हमारा रन रेट 12 प्रति ओवर चल रहा था. बात बस इतनी है कि उन्होंने अपनी योजनाओं को बहुत अच्छे से लागू किया. पिच से भी थोड़ी मदद मिल रही थी. गेंद कभी-कभी उछल रही थी और उन्होंने फील्ड का भी बहुत अच्छा इस्तेमाल किया. इसलिए उन्हें पूरा क्रेडिट मिलना चाहिए, उनकी स्ट्रैटजी का इम्प्लीमेंट एकदम सटीक था.”

पिच के बारे में भी बोले श्रेयस अय्यर

पिच के धीमे होने और बीच के ओवरों में अतिरिक्त उछाल मिलने पर बात करते हुए कैप्टन श्रेयस अय्यर ने कहा, “हां, गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी और उछाल भी ज्यादा मिल रहा था. लेकिन मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों को यह बात समझ आ गई थी. वे गेंदबाज हैं और उन्होंने फील्ड के हिसाब से जिस तरह से गेंदबाजी की, वह बहुत महत्वपूर्ण था, खासकर बीच के ओवरों में. भले ही मोमेंटम हमारी तरफ आ गया था, लेकिन बीच-बीच में वापसी करने की हमारी क्षमता शानदार रही. मुझे यकीन है कि पांचवां मैच काफी दिलचस्प होगा.”

ये भी पढ़ें: कीमो पॉल का 5 विकेट हॉल, शाई होप का शतक, हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रनों से हराया, रोमांचक मोड़ पर पहुंची सीरीज

'मुझे लगता है कि हम…', श्रेयस अय्यर ने बताया इन खिलाड़ियों से हुई गलती, जिसका फायदा उठाकर मैच जीत गई वेस्टइंडीज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button